28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस की मैराथन बैठक संपन्न,जीतने वाले कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट – ज्ञान सिंह

सीधी । जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह अध्यक्षता में जवाहर कांग्रेस भवन कार्यालय में आने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर नगरपालिका क्षेत्र के कार्यकर्ताओ की तीन घंटे से अधिक मैराथन बैठक चली। उक्त बैठक में नगरीय निकाय क्षेत्र समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें सभी कार्यकर्ताओ से एक – एक करके चुनाव कैसे जीता जाय इस विषय पर सुझाव लिया गया।आयोजित बैठक में विभिन्न विषयों पर उपस्थित सदस्यों द्वारा आपसी चर्चा के साथ विचार विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए हम सब कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी संगठन के लिए काम करना है जिससे चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके इसके लिए हमें कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे आज की बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से यह प्रस्ताव किया गया है की सभी वार्ड में जनता की समस्याओं एवं व्याप्त असुविधाओं के खिलाफ नुक्कड़ सभा और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगरपालिका का जोरदार घेराव कर प्रशासन को जगाने और उसे लोगों की समस्याओं से अवगत कराने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। रही बात चुनाव में टिकटों की तो अपने दोनों नेताओं की सहमति से जल्द ही नगर पालिका क्षेत्र में प्रत्याशियों के संबंध में एक सर्वे का कार्य कराया जाएगा और जीतने वाले कार्यकर्ता को ही टिकट मिलेगा मेरा आप सभी से आग्रह है जो लोग नगर पालिका में चुनाव पार्टी का टिकट चाहते हैं वह लोग अभी से अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुने और उसका निदान करने का प्रयास करें निश्चित ही आने वाला समय युवाओं का है ऐसे में इन निकाय चुनाव में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी और युवाओं को भरपूर मौका मिलेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में टिकट सर्वे के आधार पर जितने वाले उम्मीदवारों को चयनित किया जाए पुराने पार्षद बंधुओं से सहयोग लेकर आगे की तैयारी की जाए। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया ने आने वाले निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने और पूरी ऊर्जा के साथ काम करने को कहा।

बैठक का संचालन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडे ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने अपने सुझाव व्यक्त करने का आग्रह किया तत्पश्चात सभी ने अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस की मंत्री कुमुदिनी सिंह, विष्णु बहादुर सिंह ,विक्रम सिंह,अब्दुल समद, अशोक कोरी, एडवोकेट रोहित मिश्रा, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, सरदार अजीत सिंह ,कमल कामदार, दिलीप सितानी ,दीपक मिश्रा, हरिहर सोनी ,प्रदीप सिंह दीपू ,संदीप उपाध्याय, महेंद्र सिंह एडवोकेट, गौरी साकेत, मेनका प्रभात सिंह, श्रीनिवास जयसवाल, लल्लू कोल, नवीन सिंह बघेल, रजनीश श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र चौधरी, पराग कोल, हारुन मंसूरी, बांके अवधिया ,अजीत सिंह मधुबन, महेंद्र सिंह ,मनमोहन सिंह, रामलाल बर्मा ,पुष्पा सिंह, गोपाल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह ,भैया लाल गुप्ता ,मनोज सिंह, पंकज गुप्ता, विनोद मिश्रा ,हरीश सिंह ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के समक्ष रखें।बैठक प्रमुख रूप सेप्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता,कोषाध्यक्ष हरिहर गोपाल मिश्रा चेतन लाल गुप्ता, आई टी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री ओंकार सिंह कर्चूली, महिला नेत्री मीनाक्षी सिंह तारा सिंह रेखा सिंह रीता सोनी सुशीला साकेत रेखा सोनी पुष्पा सिंह बघेल रानी सोनी सुशीला सिंह गोविंद सिंह अरुण सिंह दिग्विजय सिंह राहुल भूपेंद्र सिंह रजनीश श्रीवास्तव जान आलम भैया लाल गुप्ता अरुण सिंह माखन सिंह श्रीनिवास जयसवाल शारदा प्रसाद विजय कुमार सेन संतोष कुमार गुप्ता राकेश कुमार दयाशंकर वर्मा कमलेश सिंह डब्बू चंपा सोनी दिलीप सोनी राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय जय बहादुर सिंह भूपेंद्र सिंह बृजनंदन सिंह मोहम्मद याकूब बेमिसाल खान धर्मेंद्र चौधरी हरीश कुमार सिंह प्रदीप कुमार द्विवेदी अर्जुन सिंह बघेल श्रवण सिंह परदेसी कॉल गोविंद प्रसाद गुप्ता राकेश कुमार सिंह दिनेश कुमार राहुल शुक्ला, जय सिंह अब्दुल मजीद शीला साकेत सहित सहयोगी संगठन एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित सभी नगर पालिका क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ता और कांग्रेस साथी मौजूद रहे।

Related posts

08 जून को प्रातः 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित, केवल सीमित गतिविधियों को रहेगी अनुमति,जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 194 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 250 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 1 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

पहले देश ने देखा, अब दुनिया भी मानेगी ‘मोदी है तो मुमकिन है’ -सांसद रीती 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!