24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

करोड़पति निकला सहकारी बैंक का सुपरवाइजर, घर और होटल पर EOW ने मारा छापा

सहकारिता विभाग में किस प्रकार भ्रष्टाचार फैला हुआ है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस विभाग में आए दिन लोकायुक्त एवं ईओडब्ल्यू की कार्रवाई में भ्रष्टाचार की रकम से साम्राज्य खड़ा करने वालों का पता चलता ही रहता है। आज भी ऐसा ही हुआ आगर मालवा में जिला सहकारी बैंक में पदस्थ सुपरवाइजर के यहां EOW द्वारा द्वारा मारे गए छापे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुपरवाइजर करोड़ों का आसामी है।

जिले में सहकारी बैंक के सुपरवाइजर शंकर शर्मा के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की कार्रवाई हुई है। आय से ज्यादा संपत्ति की तलाश में EOW की टीम अलसुबह 4 बजे सुपरवाइजर के कानड़ स्थित ठिकानों पर पहुंची। अचानक नींद से जागा सुपरवाइजर और उसका परिवार EOW की टीम को देखकर हक्का-बक्का रह गया। किसी स्थानीय निवासी की शिकायत पर EOW ने छापामार की कारवाई की है।

स्थानीय निवासी की शिकायत हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार वर्तमान में शुजालपुर गल्ला मंडी ब्रांच में पदस्थ शंकर शर्मा के विरुद्ध EOW को शिकायत मिली थी कि शंकर शर्मा ने भ्रष्ट्राचार व किसानों के साथ धोखाधड़ी करके आय से अधिक सम्पति अर्जित की है।

इसके बाद से ही EOW की टीम द्वारा पूरी जानकारी एकत्रित की और आज अलसुबह 4 बजे से ही कानड़ में स्थित आरोपी के दो मंजिला घर और एक नवीन होटल तथा एक दुकान पर छापा मारा। छापे की कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि सुबह तक किसी को खबर नहीं हुई और किस विभाग की टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। किसी स्थानीय निवासी की शिकायत पर EOW ने छापामार की कारवाई की है।

यह मिला कार्यवाही में

डीएसपी अजय कैथवास ने बताया कि आरोपी के एक मकान की कीमत 1 करोड़, वहीं दूसरे की कीमत करीब 50 लाख है। 10 लाख रुपए उसके दुकान की कीमत है। उसके पास 2 करोड़ की जमीन है। वहीं शर्मा के पास से 10 लाख कीमत की महिंद्रा xuv कार भी आंकी गई है। ग्रामीणों के अनुसार इनके पास 150 बीघा जमीन भी है, इसके अलावा इनके होटल भी चलते हैं। बाकी की कीमत अभी जांच रहे हैं।

Related posts

खबर का असर : मंत्री की गाड़ी में शराब पीने वाला चपरासी बर्खास्त

MP SIDHI NEWS TEAM

विद्युत कंपनियों में जूनियर इंजीनियर के पद पर 900 कर्मचारियों की की जाएगी भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

मिशन 2023 की तैयारी: सीएम शिवराज ने की चाय पर चर्चा, पार्टी प्रवक्ताओं को दी जिम्मेदारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!