29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज, बेटे आर्यन और नौकरों ने पुलिस से कहा- सोनिया और उमर सिंघार के बीच होती थी नोंकझोंक

मध्यप्रदेश के पूर्व वन मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बंगले पर महिला मित्र सोनिया भरद्वाज की खुदकुशी के मामले में उमंग सिंघार के खिलाफ शाहपुरा थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए बयान में सोनिया के बेटे आर्यन और नौकरों ने माना है कि दोनों के बीच नोंकझोंक होती थी। पुलिस के मुताबिक महिला के पर्स से मिले सुसाइड नोट, नौकरों और सोनिया के बेटे आर्यन के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक सिंघार के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है।

👉👉👉 सबरजीत मोखा के बाद अब पत्नी व मैनेजर गिरफ्तार,सहयोग न करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप,बेटा अभी भी फरार

सरकार राजनीति कर रही-पूर्व मंत्री उमंग सिंघार

वहीं विवादों में घिरे कांग्रेस नेता और विधायक उमंग सिंघार ने भी सफाई देते हुए सरकार पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस को बयान दे चुका हूं। सोनिया के बेटे और उनकी मां से भी पुलिस दो-दो बार बयान ले चुकी है। सोनिया से अंतिम बार बात शनिवार को हुई थी, लेकिन तनाव जैसी बात नहीं बताई। कोई आधार नहीं है,किसी परिवार की भावनाओं से लेना नहीं है,सरकार राजनीति कर रही है।

👉👉👉 शासन विद्युत की अघोषित कटौती तत्काल बंद करें : पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल

उन्होंने कहा कि तनाव के बारे में उनके बेटे ने बताया है। इसकी जानकारी मेरे पास नहीं है। यह उनके बेटे ने अभी बताया है। पुलिस को सहयोग कर रहा हूं।

Related posts

करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले सहकारिता संस्था के प्रबंधक को STF ने गिरफ्तार किया

MP SIDHI NEWS TEAM

सड़क हादसे में स्वास्थ्य कर्मी की मौत, एक व्यकि गंभीर रूप से घायल,पुलिस मामले की जांच में जुटी है

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड-19 के कारण त्यौहारों पर संयम और अनुशासन रखें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!