29.4 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेशमेरा विंध्य

अवैध संबंध का शक; बड़ा भाई बना छोटे भाई की जान का दुश्मन

रीवा  I जिले के जवा थाना अंतर्गत भनिगवां गांव के सरकारी टोला में सगा भाई ही जान का दुश्मन बन बैठा है। पुलिस के मुताबिक आधी रात गहरी नींद में सोते समय बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। तब तक आरोपी भाई कुल्हाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

अपनी पत्नी से छोटे भाई के अवैध संबंध होने का शक होने पर बड़ा भाई छोटे भाई की जान का दुश्मन बन गया। उसने रात में सोते हुए छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से वार किया, छोटे भाई को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है।

गंभीर अवस्था में घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया

वारदात के बाद जख्मी युवक को परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। लेकिन युवक की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने सर्जरी विभाग के आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। लेकिन हालत नाजुक है। इधर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जंगल में सर्चिंग शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात्रि राजकरण कोल पुत्र रामनरेश कोल निवासी भनिगवां (35) को बड़े भाई ने सिर पर कुल्हाड़ी मारकर अधमरा कर दिया। सूत्रों का दावा है कि पुलिस प्रथम दृष्ट्या अवैध संबंध से जुड़ा केस मानकर चल रही है। चर्चा है कि घायल छोटा भाई गुजरात में नौकरी करता था। बीते माह वह अपने बड़े भाई की पत्नी को लेकर गुजरात गया था। यहां रहने के बाद कुछ दिन पूर्व ही सभी लोग गुजरात से लौट कर अपने गांव आए थे। घर आने के बाद दोनों भाइयों का आपस में विवाद हुआ था। संभवत: इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

शराब के लिए पैसे न देने पर किया हमला

परिजनों का कहना है कि घटना का कारण दोनों भाइयों के बीच पैसे के लेन-देन का विवाद है। वारदात वाले दिन बड़े भाई ने शराब के लिए पैसे मांगे थे। लेकिन छोटे भाई ने मना कर दिया था। इसी बात को लेकर वह भड़का हुआ था। ऐसे में रात में सोते समय मौका पाकर हमला कर दिया है। फिलहाल जवा पुलिस द्वारा घटना के दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गणमान्यजन को किया संबोधित बोले टीकाकरण महाअभियान में प्रबुद्धजन करें सहयोग करें

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार प्रदेश के विकास के लिए ले रही है लोन,कांग्रेस और विपक्ष का काम है हर अच्छे काम का विरोध करना- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

MP SIDHI NEWS TEAM

तीसरी लहर आने से पहले हर व्यक्ति को वैक्सीन लगे-हाईकोर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!