27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, एक्टिव केस 180 पार, इन जिलों में बिगड़े हालात

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। रोजाना 15-20 नए केस मिल रहे है। 17 दिसंबर के बाद  आज 18 दिसंबर 2021 को भी 21 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 180 के पार हो गई है।राहत भरी खबर ये है कि 16 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे और रिकवरी रेट 98% के पार बना हुआ है।

आज शनिवार को मध्य प्रदेश में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले है, इसमें इंदौर में 10, भोपाल में 6 और सागर 3 में और ग्वालियर में 2 नए केस शामिल हैं।शुक्रवार को 62 हजार सैंपलों की जांच की गई। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 181 पहुंच गई है। इसमें भोपाल में 62 और इंदौर में 76 एक्टिव केस हैं। पिछले एक महीने की बात करें तो एमपी में 489, भोपाल में 201 और इंदौर में 181 केस मिले हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना से 7 लाख 93 हजार 467 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 757 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की मौत हो चुकी है। पिछले 9 दिन की बात करें तो 10 दिसंबर को 15, 11 दिसंबर को 15, रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21, सोमवार 13 दिसंबर को 19, मंगलवार 14 दिसंबर को 18, 15 दिसंबर को 20, 16 दिसंबर को 18, 17 दिसंबर को 21 और 18 दिसंबर 2021 को 21 नए केस मिले है।9 दिनों में 168 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।

Related posts

प्रदेश ने वैक्सीनेशन में अपना ही रिकॉर्ड तोडा, उज्जैन नंबर 1

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 18 नए पॉजिटिव, केवल बैतूल में 5 नए केस

MP SIDHI NEWS TEAM

पीएम मोदी और अमित शाह की मिमिक्री करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!