24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

आज MP में मनेगा अन्न उत्सव, PM मोदी करेंगे संबोधित

मध्य प्रदेश में आज शनिवार 7 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत बड़ा अन्न उत्सव होने जा रहा है। खास बात ये है कि इसका शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे।हालांकि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित ग्वालियर-चंबल के 7 जिलों ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया एवं गुना को छोड़कर शेष प्रदेश में यह कार्यक्रम उत्सव के रूप में आयोजित होगा।

PMGKY का यह कार्यक्रम प्रदेश की सभी 25 हजार 435 उचित मूल्य दुकानों पर होगा।प्रत्येक दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रति दुकान 100 हितग्राहियों को बैग में राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके लिए हितग्राहियों को एक दिन पूर्व ही निमंत्रण दे दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। मंत्री, सांसद और MLA अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस योजना में MP के बाहर के पात्र हितग्राही भी लाभान्वित हो सकेंगे। इस संबंध में प्रमुख सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण फैज अहमद किदवई ने सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टर्स को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

PMGKY 2021 कार्यक्रम में प्रत्येक उचित मूल्य दुकान के लिये नोडल अधिकारी जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्त किया जाएगा, जो कार्यक्रम की तैयारी एवं आयोजन की व्यवस्था देखेंगे। नोडल अधिकारी उन्हें आवंटित दुकान पर सभी तैयारियों की रिपोर्ट जिले में स्थापित कन्ट्रोल रूम को देंगे। प्रत्येक दुकान के लिए सामाजिक टीम भी होगी, जिसमें सतर्कता समिति, क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव एवं स्थानीय प्रबुद्धजन शामिल रहेंगे।हर नागरिक को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए NFSA के सभी हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिमाह की मान से नि:शुल्क राशन वितरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत सभी पात्र परिवारों को बैग सहित राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। प्रति दुकान 100 हितग्राहियों को कार्यक्रम के दिन बैग में राशन सामग्री दी जाएगी। इसी दिन प्रात: 9 बजे ग्राम में प्रभातफेरी निकालकर हितग्राहियों को कार्यकम स्थल पर आमंत्रित किया जाएगा। उचित मूल्य दुकान से संबद्ध अन्य ग्रामों के पात्र हितग्राहियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उचित मूल्य दुकान पर कार्यक्रम में आये हितग्राहियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। PMGKY के अंतर्गत हितग्राही को 5 किलो चावल अथवा गेहूँ का वितरण प्रतिमाह प्रति व्यक्ति के मान से दो माह का राशन एक मुश्त थैलों में वितरित किया जाएगा।

Related posts

इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में हुई हत्या में हुआ नया खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

MP SIDHI NEWS TEAM

15,232 करोड़ रुपए का तीसरा अनुपूरक बजट पेश, जाने महत्वपूर्ण बातें और राशि प्रावधान

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस ने कहा online shopping में सावधान रहें, ठग बैठे हैं आपके इंतजार में

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!