24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में 21 मार्च को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन-31 तक स्कूल-कॉलेज भी बंद

भोपाल.मध्य प्रदेश (MP) में कोरोना संक्रमण (Corona) के फैलाव को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.21 मार्च यानि रविवार को राजधानी भोपाल सहित इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा.इन तीनों शहरों में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे.कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई आपात बैठक में ये फैसला लिया गया.
अत्यावश्यक सेवाएं चालू रहेंगी
हालांकि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग चालू रहेंगे.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं. फिर से गंभीर स्थिति न हो, इससे बचने के लिए मेरा प्रदेश की जनता से अनुरोध है कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं.सोशल डिस्टेंस रखें. कहीं भीड़ न करें और कोरोना संक्रमण रोकने में अपना योगदान दें.मुख्यमंत्री ने कहा जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं वे न केवल अपनी, अपनों की बल्कि  समाज में सभी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं.
सीएम ने ली आपात बैठक
कोरोना के लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार ने एक और अहम फैसला किया है. भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू के बाद अब प्रदेश के 3 बड़े शहरों इंदौर भोपाल और जबलपुर में रविवार 21 मार्च को पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा.शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से लौटने के बाद मंत्रालय में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक ली.इसमें 1 दिन के लॉक डाउन पर सहमति बनी. इसके साथ ही इन तीनों शहरों में 31 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे

सामाजिक समारोह की अनुमति लेनी होगी
बैठक में ये भी तय किया गया है कि इंदौर भोपाल और जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी. भोपाल इंदौर औऱ जबलपुर नगरों में आगामी 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज भी बंद रहेंगे. बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में बीते दिन 21 हज़ार कोरोना टेस्ट किए गए. प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 5.5 प्रतिशत आई है.एमपी में फिर कोरोना का कहर बढ़ गया है.यहां बीते 24 घंटे में 1140 नये मरीज़ मिले हैं.इंदौर में 309,भोपाल में 272, जबलपुर में 116 और ग्वालियर में 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं.पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि इसी अवधि में कोरोना के 556 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किये गए.मध्य प्रदेश में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की संख्या 6609 है.इन्हें मिलाकर प्रदेश में पिछले एक साल में कोरोना से अब तक 273097 लोगों को कोरोना हो चुका है.I.

Related posts

बढ़े कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में मिले 19 पॉजिटिव, सामने आया गृह मंत्री का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

भारत में कभी नहीं हो सकता मुस्लिम बहुमत, घट रही है जन्म दर-दिग्विजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस के पूर्व सीएम की प्रतिमा के लिए नारायण त्रिपाठी की बड़ी मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!