32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

कल से लॉक होगा पश्चिम बंगाल,16 मई से 30 मई तक लॉकडाउन लागू

पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर हावी हो रखी है। स्थिति यह है कि रोजाना 3 लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं करीब 4 हजार मौतों इस जानलेवा वायरस से जा रही है। इस बीच प्रदेश सरकारों ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सख्त पाबंदियां की हुई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने आज राज्य में 2 हफ्तों के लॉकडाउन की घोषणा की है। ये लॉकडाउन कल से चालू हो जाएगा। पश्चिम बंगाल में रविवार यानी 16 से 30 मई तक लगने जा रहे इस लॉकडाउन का ऐलान राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने शनिवार को किया। इस लॉकडाउन के अंतर्गत कोविड चेन को तोड़ने के लिए सभी ऑफिस, शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए जाएंगे। कलकत्ता मेट्रो के साथ साथ अन्य ट्रांसपोर्ट भी इस समय सीमा तक बंद रहेंगे। खास बात है कि राज्य में पहले से ही पाबंदियों का दौर जारी है।हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़त दर्ज की गई थी। ऐसे में उसके बाद से सख्त पाबंदियों की अटकलें लगने लगी थीं।

👉👉👉 दिग्विजय सिंह की शिवराज को चिट्‌ठी : ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कालाबाजारी की आशंका जताई.

दुकानें और बाजार खुलने का समय तय,शादी में 50 लोगों की छूट

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने बताया कि महामारी के कारण, सभी निजी, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं स्कूल, कॉलेज, फेरी सेवाएं, जिम, सिनेमा हॉल, सैलून, स्विमिंग पूल, लोकल ट्रेन, मेट्रो और अंतरराज्यीय बस ट्रेन सेवाएं भी बंद रहेंगी। राजनीतिक और धार्मिक सभा प्रतिबंधित रहेगी। विवाह समारोह में 50 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं है। आपातकालीन जरूरतों को छोड़कर सभी बाहरी गतिविधियां कल रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। प्राइवेट वाहनों की आवाजाही पर रोक और आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है। हालांकि, सब्जी, फल, दूध और ब्रेड जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाले बाजार सुबह 7-10 बजे से ही खुले रहेंगे। मिठाई की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी । वहीं पेट्रोल पंप और बैंक भी खुले रहेंगे लेकिन सिर्फ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक। जहां कारखाने बंद रहेंगे वहीं चाय के बागों में काम चालू रहेगा लेकिन सिर्फ 50% कर्मचारियों के साथ। वहीं एटीएम और बैंक 10 बजे से 2 बजे तक ओपन रहेंगे। इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी।

👉👉👉 सरकार ने चार राज्यों से बसों के परिचालन पर रोक को 23 मई तक बढ़ाने का लिया फैसला.

Related posts

चांदी की कीमत में 700 रुपए का उछाल

inishantthakur@gmail.com

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

MP SIDHI NEWS TEAM

दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में 3194 नए मरीज, 1 मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!