23.5 C
Madhya Pradesh
August 8, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

चार घंटे तक चली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में फैसला, सोनिया गांधी बनी रहेंगी अध्यक्ष

हाल ही में पांच राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की रविवार को हुई बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की, जिसे सभी ने रिजेक्ट कर दिया. वहीं सोनिया गांधी की पेशकश के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अजय माकन, आनंद शर्मा के तेवर नरम पड़ गए हैं और कहा कि हमारी सलाह पार्टी के भले के लिए, हमको विरोधी या दुश्मन न समझा जाए. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सीडब्ल्यूसी ने सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल्दी ही चिंतन शिविर बुलाएगी. कांग्रेस कार्यसमिति की ये बैठक करीब चार घंटे तक चली.

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी को राज्यवार रणनीति बनानी होगी, कहीं अकेले तो कहीं गठजोड़ करना होगा. वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि हमको मालूम था कि रिजल्ट हमारे हक में नहीं होगा, लेकिन मेहनत की और लड़ाई लड़ी. बैठक के दौरान पांचों चुनावी हार वाले राज्यों के प्रभारियों ने रिपोर्ट दी. बैठक में G21 के नेताओं के तेवर ढीले रहे.

Related posts

कोरोना और ब्लैक फंगस के बाद अब देश में व्हाइट फंगस की एंट्री, पटना में मिले 4 मरीज, यह ब्लैक फंगस से ज्यादा घातक मचा हड़कंप

MP SIDHI NEWS TEAM

अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, बच्चों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय चिंतित

MP SIDHI NEWS TEAM

कलेक्टर ने युवक को सरेआम मारा थप्पड़, तोड़ा मोबाइल,कलेक्टर ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!