29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

जिला महामंत्री केमला और रामानुज का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति, पार्टी ने दी श्रद्धांजलि 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष केमला प्रजापति कल अचानक सबको छोड़ कर चले गए ।जिससे भाजपा परिवार और अंचल में शोक व्याप्त है । अभी कुछ दिन पहले ही पार्टी के कुश्मी मण्डल अध्यक्ष रामानुज पनाडिया, सेमरिया मण्डल उपाध्यक्ष पंकज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सिंह चौहान के होनहार सुपुत्र अरविंद सिंह चौहान का दुखद असामयिक निधन के सदमें से पार्टी कार्यकर्ता उबर भी नहीं पाएँ कि पुनः वज्रपात टूट गया ।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने शोक श्रद्धांजलि व्यक्त करतें हुए कहाँ कि अत्यंत दुःखद, हृदय विदारक समाचार है। उनका असामयिक निधन हम सबके लिए और भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है,जिसकी भरपाई संभव नहीं है। नम आंखों से शोक संवेदना व्यक्त करतें हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि जिस समाज के अंतिम छोर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद,अंत्योदय की बात करके आगे बढ़ाना चाहते थे, स्वर्गीय केमला उसके जीवंत उदाहरण थे। मित्र, तुम्हारे चले जाने से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है और तुम्हारे समाज परिवार को और मुझे भी तुमसे बड़ी उम्मीद थी। यह लिखते हुए मेरे आंखों में आंसू हैं,काश तुम एक बार देख पाते कि हम सब तुम्हें कितना चाहते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और आपके परिवार को असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक श्रद्धांजलि व्यक्त व्यक्त करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा , प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्रीमती रीति पाठक, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह ठेकाम, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव बहादुर सिंह चंदेल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के के तिवारी, बृजेंद्र नाथ मिश्रा, श्रीमती गीता सिंह, बृजबिहारी लाल शर्मा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर विक्रम सिंह चौहान, छोटेलाल कोल, सुभाष सिंह, रामप्रसाद बैश,डा यू के श्रीवास्तव, संजय सिंह चौहान, डॉ राकेश गौतम, पुष्पेंद्र सिंह ,श्रीमती हीरा बाई सिंह, सुनीता वर्मा, सुधीर शुक्ला, राजमणि साहू, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, विष्णु  बहादुर सिंह, रवि चंद्र सिंह परिहार, अंजू पाठक, नरेंद्र सिंह चंदेल, ऊषा देवी पटेल, नीलम पांडे, बसंती प्रजापति, राज कुमार साहू, घनश्याम दास गुप्ता, मुन्ना तिवारी, सुरेंद्र मणि दुबे, पुष्पराज सिंह, अंजू केशरी, जितेन्द्र सिंह चौहान, रवि केशरी, विश्व वन्धुधर द्विवेदी, मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, श्रीमती सरस्वती बहेलिया, सुरेश सिंह चौहान, रामसुंदर जायसवाल,घनश्याम सिंह, बाबूलाल कुशवाहा, शिवदान साकेत, मोहम्मद कलाम, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, दिनेश गुप्ता सूर्य प्रताप सिंह, रजनीश शुक्ला, गजेंद्र सिंह ,सुखनंदन पटेल, प्रदीप शुक्ला, पुनीत पांडे, राजेश्वर पटेल, कृष्ण लाल पयासी, श्रीमती अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी, देव कुमार सिंह चौहान, प्रवीण तिवारी, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, पूनम सोनी, मनीला सिंह, सुनीता रानी वर्मा, आशीष मिश्रा, पूजा सिंह, निशा सिंह, किरण सिंह, चंद्रशेखर शुक्ला, अर्जुन उपाध्याय ,शंकर साहू, अशोक पटेल, राज राखन पटेल ,बीरेंद्र तिवारी, अनिल पांडे, उमाशंकर पांडे, उमाशंकर यादव, संतोष उर्मलिया,कमलेश तिवारी, भानु सिंह, जमुनी देवी, जवाहर यादव ,संतलाल वैश्य, रमेश गुप्ता, मुनिराज विश्वकर्मा, हीरालाल कोरी,विवेक सिंह चौहान, मनोज तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी सामिल है ।

Related posts

बालाघाट में 5 करोड़ के नकली नोट जब्त,8 आरोपी गिरफ्तार,नक्सली कनेक्शन की शंका

MP SIDHI NEWS TEAM

बैढ़न से सतना जा रही पुरुषवानी बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल….

MP SIDHI NEWS TEAM

वेंटिलेटर बेड दिलाने के नाम पर पिता से की 40‚000 की ठगी, बेड न मिलने पर बेटे की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!