29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

सरकार ने चार राज्यों से बसों के परिचालन पर रोक को 23 मई तक बढ़ाने का लिया फैसला

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए चार राज्यों से बसों के परिचालन पर रोक को 23 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्यों में कोरोना की बिगड़ते हालात को देखते हुए और अपने यहाँ के हालात देखने के बाद चार राज्यों की बसों की एंट्री पर लगी रोक को बढ़ा दिया है ।

👉👉👉 कोरोना पॉसिटिव से घर में घुस कर गैंगरेप,2 आरोपी गिरफ्तार,1अभी फरार.

कोरोना की चैन को ब्रेक करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार हरसंभव उपाय कर रही है। इसमें बसों के संचालन को रोकना भी शामिल है जिससे दूसरे राज्यों के सक्रमितों पर नियंत्रण किया जा सके। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश आने-जाने वाली बसें अब 23 मई तक बंद रहेंगी। पहले इन बसों का संचालन 15 मई तक स्थगित किया गया था। राज्य में कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए लोकहित में यह फैसला लिया गया है।

👉👉👉 पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने की प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मुलाकात, दमोह हार पर की चर्चा.

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के अपर आयुक्त अरविन्द सक्सेना के हस्ताक्षर से जारी आदेश में मध्यप्रदेश के सभी क्षेत्रीय उप परिवहन आयुक्त और क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कोरोना वायरस के व्यापाक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम को देखते हुए लोकहित में यह आवश्यक है कि 23 मई तक महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ की बसों के आवागमन को स्थगित किया जाता है।

Related posts

13 शहरों में आज से सिनेमा, स्विमिंग पूल ,रेस्टोरेंट में बैठकर खाना बंद साथ ही सार्वजनिक होली में भी प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेमिका की बहन से नाराज प्रेमी ने की ऐसी हरकत की पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

हम संकट के मुहाने पर, दूसरी लहर के ट्रेंड पर है कोरोना; प्राइवेट अस्पतालों से 3 महीने का एग्रीमेंट करेगी सरकार-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

4 comments

उत्तरप्रदेश में 24 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन - MP Sidhi News May 15, 2021 at 8:05 pm

[…] 👉👉👉 सरकार ने चार राज्यों से बसों के परिचाल…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!