
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच अब ब्लैक फंगस का खतरा मंडरा रहा है। इस मामले पर अब सियासत भी जोर पकड़ने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार के लिए काम में आने वाले एंटीफंगल इंजेक्शन AMPHOTERICIN के बाजार से गायब होने को लेकर चिंता जताई है।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर ब्लैक फंगस के लिए जरूरी इंजेक्शन की कालाबाजारी और नकली इंजेक्शन का कारोबार शुरू होने का अंदेशा जताया है।
👉👉👉 सरकार ने चार राज्यों से बसों के परिचालन पर रोक को 23 मई तक बढ़ाने का लिया फैसला.
दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘समाचार माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि मध्यप्रदेश में कोविड के बाद ब्लैक फंगस (म्यूकर मायकोसिस) बीमारी तेजी से फैल रही है। अकेले भोपाल शहर में ही 70 से ज्यादा ब्लैक फंगस के ज्ञात मरीज है जिनमें से 23 हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। मध्यप्रदेश के अनेक शहरों से ब्लैक फंगस के मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आ रही है। इस बीमारी के उपचार के लिये आवश्यक एंटीफंगल इंजेक्शन AMPHOTERICIN अचानक बाजार से गायब हो गया है तथा मरीज के परिजन इसे लेने के लिये दवा की दुकानों पर भटक रहे है। जिस तरह से मध्यप्रदेश में कोविड के उपचार हेतु उपयोगी REMDESIVIR इंजेक्शन की काजाबारी हो रही है और नकली इंजेक्शन के धंधे में कई लोग शामिल पाये गये है, उससे आशंका उत्पन्न होती है कि कहीं AMPHOTERICIN इंजेक्शन की भी कालाबाजारी और नकली इंजेक्शन का कारोबार प्रारंभ न हो गया हो।’ आगे उन्होने लिखा है कि ‘मेरा आपसे अनुरोध है कि ब्लैक फंगस के उपचार हेतु जरूरी इंजेक्शन AMPHOTERICIN की मरीजों के लिये अस्पतालों के माध्यम से आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं इसकी कालाबाजारी और नकली दवा के कारोबार को रोकने के लिये तत्काल सख्त कदम उठाने का कष्ट करें।’
👉👉👉 पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने की प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मुलाकात, दमोह हार पर की चर्चा.
भोपाल के अस्पताल में उपलब्ध नहीं इंजेक्शन
दरअसल इस बात की खबरें आ रही हैं की ब्लैक फंगस के इलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन मरीजों को नहीं मिल पा रहा। भोपाल में मरीज इस इंजेक्शन को दूसरे जिलों से लेकर आ रहे हैं। राजधानी के हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए एंटीफंगस लाइपोसोमल, एम्फोटोरेसिन इंजेक्शन बीते 10 दिनों से उपलब्ध नहीं हैं।
👉👉👉 कोरोना पॉसिटिव से घर में घुस कर गैंगरेप,2 आरोपी गिरफ्तार,1अभी फरार.
सीएम शिवराज ने एक दिन पहले ही दिए निर्देश
बता दें, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अफसरों के साथ बैठक में इस बात के निर्देश दिए हैं की ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को लेकर व्यवस्था बनाई जाए। इस बीमारी के लिए उपयोगी दवा की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क रहें। कोरोना के संक्रमण में रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी और नकली इंजेक्शन लगाने के मामले को लेकर हड़कंप के हालात हैं और ऐसे में अब ब्लैक फंगस के लिए जरूरी एंटीवायरल इंजेक्शन की कमी को लेकर सियासत भी जोर पकड़ने लगी है।


1 comment
[…] […]