24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने की प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मुलाकात, दमोह हार पर की चर्चा

भोपाल : दमोह उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद निशाने पर आए पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जयंत मलैया शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। भोपाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा से बंद कमरे में उनकी मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि उपचुनाव के बाद मिले नोटिस पर जयंत मलैया ने अपना पक्ष प्रदेश संगठन के सामने रखा है।

👉👉👉 मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश वासियों को किया संबोधित, बोले एक महिने के अंदर होगी नर्स, डॉक्टर और टेक्नीशियन की भर्ती.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया ने आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के भोपाल स्थित निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मलैया ने अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में आवश्यक विषय पर अपना पक्ष रखा। साथ ही मलैया ने आज बीडी शर्मा से मुलाकात कर दमोह उपचुनाव में हार के कारण बताएं। आपको बता दें कि दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने दमोह जिले के अपने पांच मंडल अध्यक्षों जिला संयोजक सिद्धार्थ मलैया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था और पूर्व मंत्री जयंत मलैया को नोटिस जारी किया था।

👉👉👉 छिंदवाड़ा की टीआई के नाम से ट्वीटर पर शनिवार सुबह से हो रहा ट्रेन्ड, बर्खास्त करने की हो रही मांग.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगर प्रदेश संगठन जयंत मलैया के जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो उन्हें दिए गए नोटिस पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Related posts

मध्यप्रदेश में बिगड़े कोरोना से हालात, 594 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 1500 पार

MP SIDHI NEWS TEAM

15 नग देशी पिस्टल के साथ अवैध देशी पिस्टल की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

थाली, ताली या सायरन बजाने से कोरोना भागने वाला नही, इस नौटंकी से खत्म नहीं होगा कोरोना-कमलनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!