25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

कोरोना पॉसिटिव से घर में घुस कर गैंगरेप,2 आरोपी गिरफ्तार,1अभी फरार

इंदौर में कोरोना संक्रमित होम क्वारेंटाइन युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना लसूड़िया थाना इलाके की पंचवटी कॉलोनी की है।

मौके पर पहुंची पुलिस

पूरी घटना

पीड़ित युवती की कोरोना रिपोर्ट कुछ दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह घर पर अकेली रह रही थी। इसका फायदा उठाकर गुरुवार रात 3 बदमाश चोरी की नीयत से उसके घर में घुस गए। पीड़ित ने एएसपी राजेश रघुवंशी को बताया, ‘गुरुवार रात 2 बजे नींद खुली तो देखा कि 3 बदमाश मेरे पलंग के पास खड़े थे। उन्होंने चाकू, कटर और कैंची दिखाते हुए पैसों की मांग की। मैंने उन्हें 50 हजार रुपए और दो मोबाइल दे दिए। इसके बाद भी तीनों ने दुष्कर्म किया। हत्या के डर से मैंने शोर नहीं मचाया। कोरोना से कमजोरी के चलते भी विरोध नहीं कर सकी।’

👉👉👉 मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश वासियों को किया संबोधित, बोले एक महिने के अंदर होगी नर्स, डॉक्टर और टेक्नीशियन की भर्ती.

सुबह 5 बजे तक घर के बाहर रहा एक आरोपी पीड़ित

युवती ने शुक्रवार सुबह पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद भी एक बदमाश घर के बाहर पहरा दे रहा था। ताकि मैं पुलिस के पास न जा सकू। सुबह 5 बजे तक वह घर के बाहर रहा और उजाला होते ही भाग गया।

👉👉👉 छिंदवाड़ा की टीआई के नाम से ट्वीटर पर शनिवार सुबह से हो रहा ट्रेन्ड, बर्खास्त करने की हो रही मांग.

दो आरोपी गिरफ्तार

आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई है। एक का नाम दीपक है। बाकी दो नाबालिग हैं। दोनों नाबालिग आरोपी पकड़ लिए गए हैं। उन्होंने जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी नाले में छिपकर बैठा था। दोनों ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात भी कबूली है। वहीं आरोपी दीपक अभी फरार है। वह पंचवटी के आसपास वाले इलाके में ही रहता है। उसने महिला को अकेला देखकर साजिश रची थी।

Related posts

चुनाव में विजय श्री का भाजपाइयो ने जमकर मनाया जश्न

MP SIDHI NEWS TEAM

आज शाम 6 बजे से अनूपपुर जिले में 3 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन/कोरोना कर्फ्यू, किसी भी व्यक्ति के घर से निकलने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा

MP SIDHI NEWS TEAM

अमेरिका काट कर ले गया था हमारे सैनिकों के सिर, अभिनंदन भी अमेरिका में पकड़ाया-बीजेपी सांसद छतर सिंह दरबार

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

सरकार ने चार राज्यों से बसों के परिचालन पर रोक को 23 मई तक बढ़ाने का लिया फैसला - MP Sidhi News May 15, 2021 at 3:36 pm

[…] 👉👉👉 कोरोना पॉसिटिव से घर में घुस कर गैंगरे…. […]

Reply
दिग्विजय सिंह की शिवराज को चिट्‌ठी : ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कालाबाजारी की आशंका जताई - MP Sidhi News May 15, 2021 at 4:10 pm

[…] कोरोना पॉसिटिव से घर में घुस कर गैंगरे….सीएम शिवराज ने एक दिन पहले ही दिए […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!