28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 23 को शिवराजपुर एवं भरजुना में,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी रहेंगे मौजूद

सीधी- पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ 23 अक्टूबर को रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर एवं भरजुना में कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं श्री अजय सिंह विशेष विमान से सुबह 10 बजे सतना पहुंचेंगे जहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा 10.30 बजे शिवराजपुर पहुंच कर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री कमलनाथ एवं श्री अजय सिंह 12.30 बजे शिवराजपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा भरजुना के लिए प्रस्थान करेंगे जहाँ 12.40 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री कमलनाथ 2 बजे भरजुना से प्रस्थान कर सतना पहुंचेंगे जहाँ से वो 2.05 बजे विशेष विमान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से शिवराजपुर एवं भरजुना में आयोजित जनसभाओं को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करने की अपील की है।

Related posts

10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोनस अंक भी मिलेंगे, जल्दी आएगा रिजल्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

बूथ विस्तार अभियान की शानदार सफलता के बाद समर्पण निधि में जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता -राजेंद्र शुक्ला

MP SIDHI NEWS TEAM

CM हाउस के नाम से फर्जी कॉल करने वाला युवक गिरफ्तार, IAS बनकर TI को किया था कॉल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!