24 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव के खिलाफ हाईकोर्ट में लगी याचिका

एमपी में खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, जोबट व राजगढ़ विधानसभा के उपचुनाव टालने को लेकर बुधवार को एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है। याचिका में कहा गया है कि दमाेह उपचुनाव में कोविड के चलते एक हजार से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। ऐसे में कोरोना के तीसरी लहर की समाप्ति तक उपचुनाव टाल दिया जाए।

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने की ओर से ये जनहित याचिका लगाई गई है। याचिका में यह मांग की गई है कि कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के बाद ही उपचुनाव कराए जाए। याचिकाकर्ता डॉ. पीजी नाजपांडे ने हाल ही में दी गई राज्य निर्वाचन आयोग की अंडेरटेकिंग रिपोर्ट का भी हवाला दिया है। जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर का आंकलन करने के बाद ही निकाय चुनाव कराए जाएंगे। इसी आधार पर उक्त याचिका को हाईकोर्ट ने निराकृत किया था।

चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर उपचुनाव टालने की मांग

याचिकाकर्ता की ओर से पूर्व में मुख्य चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर उपचुनाव टालने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट में पेश जनहित याचिका में राज्य व केंद्र सहित मुख्य चुनाव आयोग को पक्षकार बनाया गया है। इस पर आने वाले दिनों में सुनवाई हो सकती है। यहां बताते चले कि खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, जोबट व राजगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टियों की ओर से तैयारियां तेज हो चुकी हैं।

याचिका में दिया तर्क- दमाेह उपचुनाव के बाद फैला था कोरोना संक्रमण

बीते दिनों दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के बाद कोरोना संक्रमण के चलते हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी। केरल, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और यूपी पंचायत चुनाव में भी कोरोना के मामले बढ़े थे। प्रदेश के 27 जिलों में डेल्टा वेरियंट की पुष्टि हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी किया है। ऐसे में तीसरी लहर समाप्त होने तक उपचुनावों को स्थगित करना ही बेहतर होगा। आंकलन करने के बाद ही चुनाव की घोषणा हो।

Related posts

हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने वालों का स्थान जेल होगा-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन,मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

MP SIDHI NEWS TEAM

राहुल गांधी के DNA की जांच करने की सामर्थ्य आज किसी मशीन में नहीं है, वे तो पचनदा हैं-जयभान सिंह पवैया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!