24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

उत्तरप्रदेश में 24 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

योगी सरकार फुटकर दुकानदार, रेहड़ी- पटरी वालों दैनिक मजदरों को एक हजार रुपये महीना भत्ता देगी। इसके अलावा इन लोगों को 3 महीने का राशन भी दिया जाएगा।

लखनऊ. यूपी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए योगी सरकार ने एक फिर 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। वही सभी पाबंदिया पहले की तरह ही लागू रहेंगी. इनमें कोई बदलाव नही किया गया है। जबकि जरूरी सेवाओं के लिए भी छूट जारी रहेगी।

👉👉👉 सरकार ने चार राज्यों से बसों के परिचालन पर रोक को 23 मई तक बढ़ाने का लिया फैसला.

शनिवार शाम जारी नए आदेश में योगी सरकार ने अच्छा फैंसला लिया है,अब सरकार फुटकर दुकानदार, रेहड़ी- पटरी वालों दैनिक मजदरों को एक हजार रुपये महीना भत्ता देगी। इसके अलावा इन लोगों को 3 महीने का राशन भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज शाम हुई कैबिनेट बैठक यह निर्णय लिया गया है।

👉👉👉 मप्र में बढ़ी सख्ती, मध्यप्रदेश के इस जिले में 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12547 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 281 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। राहत की बात ये है कि एक दिन में 28404 संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर पहुंच गए हैं. अभी तक यूपी में कुल 17‚238 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. जबकि यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 177643 है।

Related posts

 “आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था” पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन : भारतीय अर्थव्यवस्था भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर निरंतर अग्रसर, गांव- गरीब सशक्त, तो देश सशक्त

MP SIDHI NEWS TEAM

EPFO : बीमारी में नहीं होगी पैसों की चिंता,कोरोना या दूसरी खतरनाक बीमारी होने पर 24 घंटे के अंदर मिलेंगे 1 लाख रुपए,सिर्फ एक घंटे में खाते में आएगी रकम

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज का तंज राहुल की मानसिक आयु 6 से 8 वर्ष से ज्यादा नहीं,मोदी को बताया सुपर ह्यूमन

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!