29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्यार में पागलपन नदी के पुल से कूदे मौसी और भांजा

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मौसी और भांजे के बीच प्यार परवान चढ़ गया। प्यार के इस पागलपन में दोनों शुक्रवार देर रात को घर से भाग गए और आज शनिवार सुबह नदी के पुल से दोनों ने छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि मौसी के गर्भवती होने पर दोनों ने शादी की जिद पकड़ ली थी। जिसको लेकर परिवार में अनबन हो गई। परिवार किसी भी सूरत में इस रिश्ते को कबूल नहीं कर रहा था। इस पूरे मामले में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।पुलिस ने दोनों को अस्पातल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रीवा रैफर कर दिया गया।

घटना सीधी जिले के सिहावल की है। शुक्रवार दोपहर गेरुआ निवासी युवक अपनी मौसी के घर डिहुली पहुंचा। वह मौसी से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। परिजनों ने उसे समझाया की अपने समाज में ऐसे रिश्तों को स्वीकार नहीं किया जाता है। इसलिए दोनों अपने-अपने रास्तों को अलग कर लो। युवक और युवती दोनों मानने को तैयार नहीं थे। इसलिए परिजनों ने युवक को घर से जाने का कह दिया। शाम को युवक अपने गांव के लिए निकला, लेकिन रास्ते में कहीं रुक गया।

देर रात वह फिर मौसी के घर पहुंचा और दोनों रात में घर से भाग निकले। रात करीब 3 बजे मां की नींद खुली तो बेटी कहीं नजर नहीं आई। इस पर उसने अन्य परिजनों को उठाया। उन्होंने उसे काफी तलाशा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह-सुबह डॉयल – 100 को किसी ने सूचना दी कि कोलदहा पुल के नीचे युवक-युवती बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं। संभवत: दोनों ने जान देने की कोशिश करते हुए पुल से छलांग लगा दी है। इस पर अमिलिया पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची।

परिजनों ने दोनों की पहचान की

इसी दौरान इसकी जानकारी परिजनों को भी लगी तो वे अस्पताल पहुंच गए। उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल सीधी रैफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पढ़ाई छोड़ चुके हैं। लड़का घर पर ही रहता था। परिजन मजदूरी करते हैं।

Related posts

11वीं की छात्रा से अपहरण के बाद रेप,भाजपा नेताओं का करीबी है आरोपी

MP SIDHI NEWS TEAM

दमोह में हार पर भाजपा सख्त, पांच मंडल अध्यक्ष और सिद्धार्थ मलैया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित,जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं-12वीं परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी, छात्रों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!