24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 125 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 168 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शुक्रवार रात्रि 12 बजे तक कुल 933 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 942 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 125 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

👉👉👉 सरकार ने चार राज्यों से बसों के परिचालन पर रोक को 23 मई तक बढ़ाने का लिया फैसला.

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को 168 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

👉👉👉 मप्र में बढ़ी सख्ती, मध्यप्रदेश के इस जिले में 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू.

अब जिले में कुल 8351 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 6731 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1562 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 58 हैं। जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 98 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 19 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. के सभी बेड भरे हुए है । दिनांक 15 मई 2021 को सायं 5:00 बजे तक 53 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 15 वायल बैलेंस में है।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 125 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 168 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 8351
👉डिस्चार्ज 6731
👉एक्टिव केस 1562
👉 मृत्यु 58

Related posts

पंचायतों में इंटरव्यू के पहले कट ऑफ जारी क्यों नहीं किया आउटसोर्स भर्ती में बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ भर्ती प्रक्रिया की जांच कराएं और तब तक इंटरव्यू स्थगित करें -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी पुलिस वेवजह घरों से बाहर निकल कर तफरी करने वालों को दे रही है अनूठी सजा, लिखाये जाते कोरोना से बचाव को लेकर बनाये गये सभी नियम

MP SIDHI NEWS TEAM

आज महिलाएं आत्मनिर्भर है हर क्षेत्र में कर रही है मिशाल कायम- ज्ञान सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!