36.7 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल,छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में पुलिस की बर्बरता आई सामने आई….

खंडवा। छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में पुलिस की बर्बरता सामने आई है। एक परिवार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ। इसमें पुलिसकर्मी महिलाओं को भी पाइप और लठ से पीटते हुए नजर आए हैं। विधायक राम दांगोरे ने मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि कोराेना पाजिटिव आए युवक के स्वजनों ने स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। बचाव में पुलिस को लठ चलाना पड़े।

आपको बता दें अभी हाल में ही इंदौर जिले में दो पुलिस वालों द्वारा एक व्यक्ति को भरे बाजार में पीटने की वीडियो वायरल हुई थी।

पूरा मामला –

ग्राम बंजारी में 20 वर्षीय ललित पुत्र श्रीराम कुनबी का शुक्रवार को कोरोना सैंपल लिया गया था। इसकी पाजिटिव रिर्पोट रविवार को आई। इसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की मेडिकल अधिकारी पूर्वा कुशवाह और स्वास्थ्यकर्मी सुनीता सूर्यवंशी रविवार को दोपहर में करीब एक से दो बजे के बीच में ग्राम बंजारी पहुंची थीं। यहां जब उन्होंने ललित के स्वजनों को जानकारी दी तो उन्होंने उसके साथ विवाद किया।उन्होंने कहा कि तुमने सैंपल किससे पूछकर लिया। स्वास्थ्यकर्मी कुशवाह ने बताया कि स्वजनों ने स्वास्थ अमले के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ विवाद करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारी वहां से वाहन छोड़कर जान बचाकर भागे। ललित के स्वजनों ने कोरोना पाजिटिव मरीजों की जानकारी लिखा हुआ रजिस्टर भी छीन लिया। इस बात की जानकारी लगने पर पुलिस गांव पहुंची थी। पुलिस पर भी पथराव किया गया ईंट और पत्थर फेंककर मारे।

बचाव में पुलिस को करनी पड़ी सख्ती -छैगांवमाखन थाना प्रभारी

छैगांवमाखन थाना प्रभारी कनेल ने बताया कि बचाव में पुलिस को सख्ती करना पड़ी, मारपीट में एसआई शिवराम पाटीदार, आरक्षक आकाश, एसआई आरडी यादव घायल हुए हैं। इसके साथ ही मेडिकल अधिकारी पूर्वा कुशवाह और सुनिता सूर्यवंशी को भी चोट आई है। पूर्वा कुशवाह की शिकायत पर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट करने पर पांच से अधिक लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया।

छैगांव थाना प्रभारी व आरक्षक लाइन अटैच

बंजारी में महिलाओं से मारपीट करने पर थाना प्रभारी गनपत कनेल और आरक्षक आकाश बामने को पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने लाइन अटैच किया। रविवार दोपहर हुई इस घटना के बाद पंधाना के भाजपा विधायक राम दागोरे ने इस बर्बरता पूर्ण घटना की निंदा कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस की पिटाई में घायल ग्रामीण श्रीराम शोभाराम पटेल, लक्ष्मी बाई श्रीराम,ललीत श्रीराम और अनीता श्रीराम पटेल निवासी ग्राम बंजारी को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं ग्राम में लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिसबल तैनात कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में लाठी चलाते हुए नजर आने से छैगांव माखन थानाप्रभारी और एक आरक्षक को लाइन अटैच किया है। घटना की जांच खंडवा सीएसपी ललित गठरे को सौंपी गई है।

पहले स्वास्थ्य टीम पर परिवार द्वारा हमला किया गया, बाद में पुलिस पर भी पथराव हुआ है मामले की जांच डीएसपी को सौंपी है, कार्रवाई की जाएगी-विवेक सिंह, एसपी

Related posts

स्थगित रहेंगी 12 वीं की परीक्षाएं-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

नए साल में मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, आज 168 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, एक्टिव केसों की संख्या 600 के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!