18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

लोक सेवा आयोग (PSC) की 18 अप्रैल को होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती नजर आ रही है। बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों के सामने आने के बाद भी प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा को भी स्थगित करने की घोषणा कर दी है। ज्ञात हो कि वन सेवा मुख्य परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होनी थी।

इससे पहले राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 स्थगित की जा चुकी है। यह परीक्षा 20 जून को होनी थी। वहीं राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया गया। वहीं कहा गया है कि प्रदेश में स्थिति सामान्य होने के बाद आगामी तिथि प्रकाशित की जाएगी Iइससे पहले राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली जा चुकी थी। वही पीएससी (PSC) द्वारा केंद्र की घोषणा भी की जा चुकी थी लेकिन लगातार प्रदेश में बड़े कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा कर दी है।

बता दे कि पीएससी की परीक्षा स्थगित कराने के लिए सरकार से लगातार मांग की जा रही थी। वहीं छात्रों का तर्क था कि जब MPPEB, पुलिस भर्ती, परीक्षा उच्च शिक्षा विभाग और कॉलेज स्कूल की परीक्षा की तिथियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में MPPSC के उम्मीदवारों की परीक्षा कराकर उनके जान को खतरे में क्यों डाला जा रहा है। वही अभ्यर्थियों की मांग थी कि परीक्षा को स्थगित किया जाए और स्थिति सामान्य होने के बाद फिर परीक्षा आयोजित की जाए।

Related posts

प्रेसवार्ता के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

MP SIDHI NEWS TEAM

शव को पेड़ से टांग कर झुलाया, पुलिस ने दर्ज किया कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन का केस

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना से पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने अस्पताल बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!