24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

नमाज के लिए मस्जिद में जमा हुए सैकड़ों लोग, पुलिस पहुंची तो लाइट बंद कर दी,पुलिस ने मौलाना के खिलाफ मामला किया दर्ज

कोरोना संक्रमण के इस दौर में जहां पूरे प्रदेश में करोना की भयावह स्थिति बनी हुई है। पूरे प्रदेश में लॉकडाउन है, संक्रमण रोकने के लिए सरकार भी लॉकडाउन का कड़ाई से पालनकरने के लिए लोगों से अपील की कर रही है। वहीं कई लोग हैं की लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। मध्यप्रदेश खरगोन में जिले 100 के करीब लोग मस्जिद के अंदर जमा होकर नमाज पढ़ते पाए गए हैं। पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने लाइट बंद कर दी। पुलिस के बार-बार कहने के बाद मस्जिद के अंदर लाइट चालू की। अब पुलिस ने मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खरगोन शहर स्थित मस्जिद शकूर मदरसा में रात्रि में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित होकर नमाज के बाद चर्चा कर रहे थे। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एसडीओपी रोहित सिंह और थाना इंचार्ज प्रकाश वास्कले पहुंचे। पुलिस को देखते ही ही मस्जिद के अंदर की बिजली बंद कर दी गई। पुलिस के बार-बार कहने के बाद बिजली चालू की गई और पर्दा हटाने के लिए भी लोगों कई बार कहना पड़ा। पुलिस पहुंचने पर बाहर भी भीड़ लग गई। पुलिस ने मस्जिद के मौलाना के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related posts

घर में घुसकर प्रेमिका सहित तीन लोगों को मारी गोली, फिर खुद भी की आत्महत्या, खुदकुशी करने वाले ने घटना से पहले बनाया वीडियो

MP SIDHI NEWS TEAM

भोपाल में 14 नए केस,कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, सीएम ने दिए कड़े निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर, मरीज के मौत के बाद शव वाहन न मिलने से मोटरसाइकिल में लाना पड़ा शव वीडियो हुआ वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

स्थगित रहेंगी 12 वीं की परीक्षाएं-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - MP Sidhi News May 14, 2021 at 9:21 pm

[…] 👉👉👉 नमाज के लिए मस्जिद में जमा हुए सैकड़ों…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!