
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिले के समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक हितग्राही को शासन द्वारा प्रदाय की जा रही खाद्य सामग्री को निर्धारित मात्रा में प्रदाय करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जायेगी।
👉👉👉 वैवाहिक कार्यक्रमों को रोकने के लिए दल गठित-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चौधरी.
कलेक्टर ने समस्त एसडीएम एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों का सतत रूप से निरीक्षण करें तथा उपभोक्ताओं से पुष्टि करें कि उन्हें निर्धारित मात्रा में निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हुआ है। कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए हैं कि यदि किसी दुकान में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित दुकान को निरस्त कर विक्रेता के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए तथा दुकान का संचालन का कार्य स्वसहायता समूहों को पात्रतानुसार सौंपा जाए।
👉👉👉 सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु दिए 25 लाख रूपये.
संकटापन्न परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध करायें
कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिले के संकटापन्न परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का दायित्व स्थानीय निकायों का होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्र में नगरीय निकाय ऐसे परिवारों को जिनके समक्ष कोविड संक्रमण के कारण खाद्यान्न का संकट हो गया है उन्हें खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करायेंगें तथा इसका विधिवत रिकार्ड भी संधारित करेंगें।
👉👉👉 धार-अशोकनगर में 24 मई की सुबह 6 बजे और रतलाम में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया.
कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे इसकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। शहरी क्षेत्रों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा निगरानी रखी जाए।
