
बढ़ते कोरोना की रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश के तीन शहरों धार, अशोकनगर और रतलाम जिले में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।अब धार और अशोकनगर में 24 मई की सुबह 6 बजे और रतलाम में 25 मई तक लॉकडाउन रहेगा। दोनों जगह गुरुवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। बैठक में तर्क दिया गया है कि जिले में संक्रमण काबू में आ रहा है। नए केस मिलने में भी कमी आई है। ऐसे में सख्ती लागू रहनी चाहिए। अगर ज्यादा छूट दी गई, तो हालात बिगड़ने की आशंका है। इस दौरान सभी पाबंदियां यथावत रहेंगी।
वहीं रतलाम जिले के कोविड प्रभारी मंत्री बनाये गए डॉ मोहन यादव पहली बार रतलाम जिला क्राइसेस मैनेजमेंट मीटिंग में सम्मिलित हुए। रतलाम में बढ़ते कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। पहले यहाँ 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू की अवधी रखी गई थी जिसे अब बढ़ा कर 25 मई कर दिया गया है। इस लॉकडाउन में सभी नियम और प्रतिबंध पहले की तरह ही लागू रहेंगे।बैठक के बाद पत्रकारों से की चर्चा में प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले में बढ़ते संक्रमण के चलते लॉकडाउन को 25 मई तक बढ़ाया गया है। यह निर्णय जिला क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। इससे पहले लाक डाउन की अवधि 17 मई तक थी, अब इसे 8 दिन और बढा दिया गया है। प्रभारी मंत्री मोहन यादव ने आगे बताया लॉकडाउन में जनता को असुविधा न हो इसके लिए फल और सब्जियां आमजन तक पहुचाई जाएगी। दूध, गैस और आवश्यक सेवाएं जनता तक पहुचेगी। पर कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन को 25 मई तक बढ़ाया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले के सभी तहसील मुख्यालयों और गांवों में अब कोविड केयर सेन्टर बनाए जाएंगे और उनमें ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को उपचार के लिए शहर तक ना आना पड़े और उन्हें तत्काल सुविधा मिल जाय।
