32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भारतीय जनता युवा मोर्चा सीधी द्वारा समर्पण निधि के संदर्भ जिला कार्यालय में बैठक का हुआ आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सीधी द्वारा समर्पण निधि के संदर्भ जिला कार्यालय में बैठक अयोजियत की गई जिसमे मुख्यअतिथि के रूप में सीधी संगठन के प्रभारी भाजपा प्रदेश के मंत्री माननीय राजेश पाण्डेय जी,जिलाध्यक्ष माननीय श्री इन्द्रशरण सिंह चौहान जी, युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आदरणीय विवेक सिंह चौहान ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदरणीय निशांत मिश्रा (कंम्पू) भैया जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।


बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी होने के कारण कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं उनके निधि से चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए समर्पण प्रत्येक कार्यकर्ता का होना चाहिए। युवा मोर्चा इस कार्य को अच्छे से कर रहा है।

 भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि समर्पण में राशि का उतना महत्व नहीं है जितना कि समर्पणभाव का इसलिए समर्पण सामर्थ्य के अनुसार प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को स्वयं आगे आकर करना ही चाहिए। हम सभी की यह सामूहिक जिम्मेवारी है कि कोई भी कार्यकर्ता इस पुण्य के कार्य से छूटने ना पाए। हम सभी इसकी चिंता करें। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने समर्पण निधि का लक्ष्य, उसके क्रियान्वयन हेतु किए गए प्रयास आदि का विस्तृत ब्यौरा बैठक में रखा। उन्होंने कहा कि हम निर्धारित समय अवधि में, दिए गए लक्ष्य को पूर्ण कर लेंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह गहरवार, वरुण पाण्डेय के साथ जिला युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी,सभी मंडल के अध्यक्ष सहित सैकड़ों युवा साथी उपस्थित रहे।

Related posts

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील : विचलित होकर जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न करें इससे भाजपा को मौका मिलेगा और कांग्रेस का नुकसान होगा-अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 22 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 17 नए कोरोना संक्रमित मिले, 1 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

केन्द्रीय बजट अमीरों और उद्योगपतियों के फायदे के लिए किसानों को शोषण से बचाने के लिए कुछ नहीं किया ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है सरकार -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!