25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

वैवाहिक कार्यक्रमों को रोकने के लिए दल गठित-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चौधरी

30 मई तक जिले में वैवाहिक कार्यक्रम है पूर्णतः प्रतिबंधित

सीधी  : कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रभावों के दृष्टिगत वैवाहिक कार्यक्रमों में रोक लगाने दलों का गठन किया गया है। कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा समस्त कार्यपालिक मजिस्टेªटों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत पुलिस विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित कर वैवाहिक कार्यक्रमों में कड़ाई से रोक लगायें। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाए।

👉👉👉 सबके सहयोग से मई में ही कोरोना संक्रमण मिटाने का प्रयास होगा सफल – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान.

     कलेक्टर श्री चौधरी ने बताया कि जिले में 30 मई तक विवाह सहित समस्त सामाजिक धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया। विगत दिवसों में ग्रामीण क्षेत्रों में वैवाहिक कार्यक्रमों के कारण भी कोरोना के संक्रमण का प्रसार हुए जो केवल एक घर तक सीमित नहीं रहा है बल्कि इसका प्रभाव कई ग्रामों में हुआ है। यदि वैवाहिक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त होती है तो संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

👉👉👉 राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा- वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी है गायब.

     कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि उक्त निर्देशों के क्रियान्वयन में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध भी कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

आज महिलाएं आत्मनिर्भर है हर क्षेत्र में कर रही है मिशाल कायम- ज्ञान सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

सेल्फी प्वाइंट से टोक्यो ओलंपिक खेलने गए खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह -इन्द्रशरण

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरों में दहल उठा गांव जब चली ताबड़तोड़ गोलियां…

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!