25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 147 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 198 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 3 और मौत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि गुरुवार रात्रि 12 बजे तक कुल 952 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 954 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 147 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को 198 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

👉👉👉 एमपी पुलिस को बिना बताए इनामी बदमाश को पकड़ने आई यूपी पुलिस को लोगो ने बंधक बनाया व खदेड़ा, बदमाश को छुड़ाया.

अब जिले में कुल 8226 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 6563 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1605 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 58 हैं।

👉👉👉 शिवराज सरकार का मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला, कोरोना का इलाज कराएगी सरकार.

जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध आइसोलेशन बेड 107 में से 95 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 18 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. के सभी बेड भरे हुए है। दिनांक 13 मई 2021 को 144 रेडमिशिविर इंजेक्शन बैलेंस में थे जिसमे से 43 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए थे। शेष 101 में से शुक्रवार को सायं 6 बजे तक 33 मरीजों को इंजेक्शन लगाए गए। अब 68 वायल बैलेंस में है।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 147 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 198 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 8226
👉डिस्चार्ज 6563
👉एक्टिव केस 1605
👉 मृत्यु 58

Related posts

सच्ची कहानी : भूमिहीन कृषक ने पपीते की खेती में पेश किया मिशाल

MP SIDHI NEWS TEAM

दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ,19 जुलाई से 18 अगस्त तक बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दी जाएगी घर-घर दस्तक’

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध शराब बिक्री के मामले में सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!