33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

थाने में हुई चोरी के आरोपी की मौत, टीआई समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

खंडवा। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खंडवा जिले के ओंकारेश्वर थाने में चोरी के आरोपी किशन मानकर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। किशन को भाई और अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में थाने लाया गया था। किशन के भाई का कहना है कि उसे सांस की बीमारी थी लेकिन मृत्यु का असल कारण पीएम रिपोर्ट के आने के बाद पता चलेगा। मैंने मामले को गंभीरता से देखते हुए और निष्पक्ष जांच के लिए थाने के टीआइ, एएसआइ और दो आरक्षकों को तत्काल निलंबित के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए हैं।

गौरतलब है कि ओंकारेश्वर के मांधाता थाने में सोमवार देर रात एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत होने का मामला सामने आया था। बाइक चोरी के आरोप में पुलिस उसे और उसके भाई थाने लेकर आई थी, पूछताछ के बाद रात में उसकी हालत बिगड़ी और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

टीआई एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने टीआई गणपत कनेल, एसआई मायाराम समेत दो कांस्टेबल को निलंबित कर न्यायिक जांच के आदेश दिए है। मान्धाता पुलिस ने खरगोन जिले के ग्राम गोगावां में रहने वाले किशन पिता जीवालाल ओर उसके भाई को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनो को सोमवार को पुलिस पकड़कर थाने लाई थी। आरोपियों से पांच बाइक बरामद कर ली थी। इससे पहले भी किशन पर चोरी के मामले में प्रकरण दर्ज होने की बात सामने आई है। सोमवार को रात के करीब 12 बजे किशन की तबियत अचानक खराब हो गई थी। उसे घबराहट होने पर पुलिसकर्मी उसे ओंकारेश्वर के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के बिगड़े बोल, बोले- कलेक्टर की औकात ही क्या, जो हमें..

MP SIDHI NEWS TEAM

अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली 12 वर्षिय नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत,प्रेम पत्र लिख धमकाने वाले टीचर का अर्धमुंडन, जमकर हुई पिटाई

MP SIDHI NEWS TEAM

लव जिहाद का सनसनीखेज मामला; ऋषभ बन कर दोस्ती की निकला शौकत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!