
शहडोल।प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर लगातार रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। वहीं कालाबाजारी करने वाले लोग बेखौफ अपना रैकेट चला रहे है। शहडोल एसटीएफ टीम ने आज रेमदेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले आरोपियों को धर दबोचा है। सोहागपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत 11 मई को पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा गठित एस.आई.टी. टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दीपक गुप्ता एवं उज्ज्वज द्विवेदी अपने पास रेमडिसिबिर इन्जेक्शन बिक्री करने के उद्देश्य से रखे हुए है। दोनों कुदरी वायपास रोड के पास खडे है।
👉👉👉 सरबजीत को अस्पताल से थाने ले आई ओमती पुलिस,एसआईटी कर रही पूछताछ,माइनर अटैक की जांच करेगी मेडिकल टीम.

सूचना पर बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया व कार्यवाही हेतु प्राप्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा गठित एस.आई.टी.मुखबिर के बताये स्थान कुदरी वायपास रोड पहुँची जहां पर दो व्यक्ति रोड के किनारे खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे । जिनको एस.आई.टी. टीम व पुलिस फोर्स की मदद से पकड लिया गया। पकड़े गए आरोपियों द्वारा पूछताछ किया गया तो अपना नाम दीपक गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी कौडिया जिला उमरिया हाल कुदरी रोड शहडोल एवं दूसरा व्यक्ति अपना नाम उज्जवल द्विवेदी पिता धनीराम द्विवेदी निवासी ग्राम चंदिया जिला उमरिया हाल कुदरी रोड शहडोल का होना बताया।दोनो व्यक्तियों की तलासी लेने पर 2 नग रेमडिसिविर इंजेक्शन मिला आरोपियो से रेमडिविर इन्जेक्शन के संबंध में दस्ताबेज मांगने पर कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया।
पूछताछ से पता चला कि सुषमा साहू (मेडिकल कॉलेज स्टॉफ नर्स) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड 19 के मरीजों को आबंटित इन्जेक्शन मरीजों को न लगाकर चोरी छिपे बिकी हेतु अमित मिश्रा (अमित फार्मा के संचालक) को देती थी। आरोपियों के पास से नगदी समेत इंजेक्शन भी जप्त किये गए हैं। उक्त चारो आरोपियो के विरूद्व धोखाधडी, म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल, म.प्र. आयुर्वेधिक अधिनियम, आवश्यक वस्तू अधिनियम तहत अपराध पजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया।
👉👉👉 दमोह के जैन मंदिर में चोरी के आरोपितों को पांच लाख की नकदी सहित सतना जीआरपी ने दबोचा.
उक्त कार्यवाही में उपपुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता, उपनिरीक्षक सुभाष दुबे, सहायक उपनिरीक्षक राकेश बागरी, रजिनीश तिवारी, अमित दीक्षित , प्रधान आरक्षक निखिल श्रीवास्तव, आरक्षक हीरालाल, अजीत सिहं और अभिषेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 comment
[…] 👉👉👉 रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करन…. […]