
कोरोना महामारी के इस भीषण त्रासदी में अपने कर्तव्यपथ पर सजगता से कार्य करने के कारण सतना जीआरपी टीम को मिली बड़ी कामयाबी है। बिहार जाने वाली ट्रेन से दमोह के जैन मंदिर में चोरी का दो आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने 5 लाख 93 हजार 200 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार किया है।
सतना जीआरपी बल ने बताया कि सोमवार 10 मई को दूरभाष कंट्रोल रूम जीआरपी जबलपुर से सूचना मिली थी कि तेंदूखेड़ा जिला दमोह में जैन मंदिर से बड़ी रकम की चोरी हुई है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक रेल सुनील कुमार जैन के द्वारा उप निरीक्षक जी.पी.त्रिपाठी को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर पटना बिहार जाने वाली ट्रेनों को चेक करने का आदेश दिया गया था।
👉👉👉 सरबजीत को अस्पताल से थाने ले आई ओमती पुलिस,एसआईटी कर रही पूछताछ,माइनर अटैक की जांच करेगी मेडिकल टीम.
कोच नंबर A-1 में बैठे यात्रियों के ऊपर हुआ शंका-
उप निरीक्षक जी.पी.त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा उनकी टीम व उपनिरीक्षक जे.डी. मिश्रा की टीम को साथ में लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों का चेकिंग करने के दौरान ट्रेन नंबर 02141 डाउन पटना सुपरफास्ट को चेक करते समय कोच नंबर A-1 के सीट नंबर 39, 40 के यात्रियों के ऊपर शंका होने पर उन्हें ट्रेन से उतार कर जब बारीकी से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा पूरा राज उगल दिया गया।
👉👉👉 ऑक्सीफ्लो मीटर की कालाबाजारी करते दवा व्यवसायी को पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार,दुकान की सील .
बताया कि आरोपियों ने अपना नाम रत्नेश कुमार जैन पिता स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार जैन उम्र 36 वर्ष निवासी लोहानीपुर कदमकुआ पटना व राजीव कुमार पिता रामजी प्रसाद कुर्मी उम्र 35 वर्ष निवासी मोहानीपुर कदमकुआ पटना का रहने वाला बताया है। तलाशी लेने पर इन दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 5 लाख 93 हजार 200 रुपए नगद के साथ 02 चेक सेन्ट्रल बैंक के जप्त किए गए हैं । जीआरपी ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है । वहीं आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है,साथ ही पूरे मामले की सूचना दमोह जिले की तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी को भी दे दी गई है। जिनके द्वारा उक्त आरोपियों को लेने के लिए टीम रवाना हो चुकी है।

2 comments
[…] 👉👉👉 दमोह के जैन मंदिर में चोरी के आरोपितों…. […]
[…] 👉👉👉 दमोह के जैन मंदिर में चोरी के आरोपितों…. […]