29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

हमीदिया में लगातार दूसरे दिन मरीज ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान हुई मौत

हमीदिया अस्पताल में लगातार दूसरे कोरोना मरीज के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।मंगलवार सुबह 11.30 बजे अस्पताल के डी-ब्लॉक के छठवें फ्लोर पर ए ब्लॉक आईसीयू में भर्ती 85 वर्षीय गणपत सिंह बलोदिया ने शौचालय को अंदर से बंद कर अपने गमछे से गले में फांसी लगाकार आत्महत्या करने का प्रयास किया। शक होने पर वार्ड ब्याय ने डॉक्टरों को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर गणपत सिंह को तुरंत बाहर निकाला, लेकिन इलाज के दौरान शाम 4 बजे उनकी मौत हो गई। 

👉👉👉 सीधी पुलिस की बड़ी लापरवाही चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, अब तलाश में जुटी पुलिस.

जानकारी के अनुसार शाजापुर निवासी गणपत सिंह बलोदिया को हमीदिया अस्पताल में कोविड पॉजिटिव आने के बाद 5 मई को भर्ती किया गया था। उनको डी-ब्लॉक के छठवें फ्लोेर के ए ब्लॉक आईसीयू में भर्ती थे। अस्पताल के अधीक्षक लोकेन्द्र दवे ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे के आसपास मरीज शौचालय गया था। मरीजों को अधिकतर शौचालय का गेट बंद न करने के लिए कहा जाता है। वहां पर वॉर्ड ब्वाय तैनात रहते है। सुबह मरीज ने शौचालय में जाने के बाद गेट लगा लिया, यह देखकर वॉर्ड ब्वाय ने डॉक्टरों को सूचना दी गई। मरीज को बाहर से आवाज देने के बावजूद उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। मरीज ने अपने गमछे से गले में गांठ बाधकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। उसे तुरंत डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और वेंटिलेटर पर लिया। इलाज के दौरान मरीज की शाम 4 बजे मौत हो गई।अस्पताल के अधीक्षक लोकेन्द्र दवे ने बताया कि मरीज गणपत सिंह बुजुर्ग थे। वह इलाज में सहयोग भी नहीं कर रहे थे।

👉👉👉 रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले चार आरोपी चढ़े एसटीएफ टीम के हत्थे, 6 इंजेक्शन, 5 मोबाइल सहित 6 लाख 50 हजार रुपये जप्त.

एक दिन पहले भी डी-ब्लॉक के ही छठवें फ्लोर के बी ब्लॉक से खिड़की तोड़कर मरीज नीचे कूद गया था, जिसकी मौत हो गई थी।

Related posts

सीएम शिवराज ने प्रदेश की बेटियों-महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश : 4,500 जेल बंदियों की पैरोल अवधि 30 दिन बढ़ी

MP SIDHI NEWS TEAM

संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!