33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

अब भी चुप बैठे रहे तो सब चौपट हो जाएगा-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह

कांग्रेस को जिताकर शिवराज सिंह के कानों में घंटी बजाएं,जनता के गुस्से का अब अहसास करना जरुरी है I

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आज रैगाँव विधानसभा क्षेत्र में जनता से कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस को जिताकर शिवराजसिंह के कान में अब घंटी बजाने की जरूरत है| यदि भाजपा एक सीट हार गई तो उसकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा| लेकिन रैगाँव से पूरे देश में भाजपा के कुशासन और महंगाई के विरुद्ध जनता के गुस्से का सन्देश जरुर जाएगा| उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती कल्पना वर्मा के समर्थन में करही, सोहावल, धनखेर, डिलौरा, छीन्दा और रजरवारा आदि ग्रामों आयोजित सभा में कहा कि आज हर व्यक्ति महंगाई से परेशान है|

सिंह ने कहा कि शिवराजसिंह पन्द्रह साल मुख्यमंत्री रहे लेकिन उनका मन नहीं भरा| इस एक सीट को जीतने के लिए सारे हथकंडे अपनाये जा रहे हैं| भाषणों में झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं| ऐसे ऐसे वादे कर रहे हैं जो कभी पूरे नहीं होंगे| यह बात सब जानते हैं कि पहले के वादे आज तक पूरे नहीं हुए| बागरी जी इस क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे| उनकी मृत्यु के बाद रिक्त सीट पर उनके सुयोग्य पुत्र का हक़ बनता है| लेकिन शिवराजसिंह स्व. बागरी जी के लम्बे योगदान को भूल गये और दूसरे को टिकट दे दिया| अब आप ही बताएं कि जब वे अपनों को धोखा दे सकते हैं तो जनता के सगे कैसे हो सकते हैं?

अजयसिंह ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और रोज बढ़ रहे हैं| गैस का सिलेंडर एक हजार में मिल रहा है| देश में किसानों की आवाज दबाई जा रही है और वे सरेआम गाड़ियों से कुचले जा रहे हैं| भाजपा बड़े उद्योगपतियों का साथ दे रही है और बाकी सब हलाकान हैं| आप खुद ही सोचिये कि इन परिस्थितियों में आपको क्या निर्णय लेना है| यदि वर्तमान परिस्थितियों से आप खुश हैं तो दीजिये भाजपा को वोट, और नहीं, तो एक बटन दबाकर प्रधानमंत्री मोदी को जनता के विरोध का अहसास करा दें| जनता के गुस्से कि आवाज दूर तक जाना चाहिए| शिवराजसिंह की सत्ता पाने की लोलुपता इतनी थी कि उन्होंने सरकार ही खरीद ली| यदि हम अब भी चुप बैठे रहे तो इनके भाव और बढ़ जायेंगे और ये इतने घमंड में आ जायेंगे कि हमारे पूरे देश और प्रदेश का भविष्य चौपट हो जाएगा| इसलिए मेरा आप सभी से कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आग्रह है|

Related posts

आज 10वीं,12 वीं के परीक्षा को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, 10वीं का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जबकि 12वीं की हो सकती है परीक्षा….

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश भर में 11 बजते ही बजा सायरन ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया संकल्प, दुकानों के सामने गोले बनाए

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही : दुष्कर्मी के आरोपी महंत सीताराम दास के घर में चला सरकार का बुलडोजर किया जमींदोज, सीएम ने दिए थे निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!