28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

सीधी पुलिस की बड़ी लापरवाही चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, अब तलाश में जुटी पुलिस

सिटी कोतवाली से एक आरोपी फरार हो गया है ।जहां जगह-जगह नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश में सीधी पुलिस जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़ में नहीं आया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बटौली गांव से बीते सोमवार को चोरी के आरोप में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया था उल्लेखनीय है कि सोमवार की बीती रात अर्जुन सिंह के घर की खिड़की तोड़कर चोरी हो गई थी वारदात की खबर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को बताए अनुसार शक के आधार पर गाँव के ही बटौली निवासी कमलेश साकेत व किस्सी साकेत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। जहां आरोपियों के घर से ही चोरी गया सामान बरामद हुआ है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा चोरों को रस्सी से पेड़ में बांधकर पिटाई की गई थी। जहां ग्रामीणों के चुंगल से कोतवाली पुलिस छुड़ाकर ले आई थी।

जानकारी के अनुसार उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था और पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही थी।लेकिन आरोपी कमलेश साकेत पूछताछ के दरमियान पुलिस को चकमा देकर पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

दिनभर चली छापेमारी

कोतवाली से आरोपी के फरार होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जहां सीधी पुलिस जोर शोर से आरोपी के रिश्तेदार तथा परिजनों से आरोपी के बारे में पूछताछ कर रही है ।वहीं एडिशनल एसपी अंजूलता पटले के निर्देशानुसार दो टीम गठित करते हुए आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की गई है ।लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़ में नहीं आया था।

Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 21 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में आज 4 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने में कारगर है वैक्सीन – कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!