33.7 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

जिला न्यायालय में लगाया गया कोरोना का टीका

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी.एल. मिश्रा ने बताया की जिला सत्र न्यायालय सीधी में शनिवार को 18 से अधिक आयु के कर्मचारियों का सफलता पूर्वक टीकाकरण किया गया। आयोजित सत्र में 100 लोगों को टीका से लाभान्वित किया गया।

अभी तक 18 से अधिक आयु के 25117 लोगों को तथा जिले में कुल 123274 लोगों को टीकाकृत किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि लोगों में धीरे-धीरे कोरोना के टीके के प्रति जागरूकता बढी है, जिससे लोग टीका लगवाने के लिए प्रयासरत हुए हैं। गांव के लोगों में भी टीके की मांग बढ़ रही है और लोगों में वैक्सीन को लगवाने के लिए उत्सुकता और उल्लास है। विगत सप्ताह में शहर की अपेक्षा गांव में कोविड टीका करण कवरेज बेहतर होना पाया गया है।

हमारा लक्ष्य है सभी 18 से ऊपर आयु के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करना जिसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य का अमला निरंतर प्रयासरत है। आगामी टीकाकरण दिवसों में जनमानस से यही अपील है कि शीघ्र अति शीघ्र टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं।

इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि जिले में मंगलवार को नियमित टीकाकरण दिवस होने के कारण कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किए जाएंगे। आगामी दिवस में कोविड टीकाकरण सत्रों की योजना से क्रमश: सूचित किया जाएगा।*जिला न्यायालय में लगाया गया कोरोना का टीका* ———– मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी.एल. मिश्रा ने बताया की जिला सत्र न्यायालय सीधी में शनिवार को 18 से अधिक आयु के कर्मचारियों का सफलता पूर्वक टीकाकरण किया गया। आयोजित सत्र में 100 लोगों को टीका से लाभान्वित किया गया। अभी तक 18 से अधिक आयु के 25117 लोगों को तथा जिले में कुल 123274 लोगों को टीकाकृत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि लोगों में धीरे-धीरे कोरोना के टीके के प्रति जागरूकता बढी है, जिससे लोग टीका लगवाने के लिए प्रयासरत हुए हैं। गांव के लोगों में भी टीके की मांग बढ़ रही है और लोगों में वैक्सीन को लगवाने के लिए उत्सुकता और उल्लास है। विगत सप्ताह में शहर की अपेक्षा गांव में कोविड टीका करण कवरेज बेहतर होना पाया गया है। हमारा लक्ष्य है सभी 18 से ऊपर आयु के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करना जिसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य का अमला निरंतर प्रयासरत है। आगामी टीकाकरण दिवसों में जनमानस से यही अपील है कि शीघ्र अति शीघ्र टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि जिले में मंगलवार को नियमित टीकाकरण दिवस होने के कारण कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किए जाएंगे। आगामी दिवस में कोविड टीकाकरण सत्रों की योजना से क्रमश: सूचित किया जाएगा।

Related posts

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कर्मचारी हितैषी निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री का माना आभार

MP SIDHI NEWS TEAM

अस्पताल की व्यवस्थाएँ चुस्त-दुरुस्त करें,तीसरी लहर के लिए विशेषज्ञों की समिति बनायें-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

महामारी में किसानों की मदद करे सरकार खाद बीज की मुफ्त उपलब्धता सुनिश्चित हो-रुद्रप्रताप सिंह बाबा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!