29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

जिले में संपूर्ण लाकडाउन के दौरान बैंकों का समय बदल गया

सीधी : जिले में संपूर्ण लाकडाउन के दौरान बैंकों का समय बदल गया है जहां पिछले दिनों में बैंकों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक निर्धारित किया गया था। अब समय में संशोधन करते हुए खुलने का समय तो सुबह 10 बजे निर्धारित है जबकि बैंक बदी का समय अपरान्ह 12 बजे तक यानी महज दो घंटे सीमित कर दिया गया है। यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा कलेक्ट्रेट कैंपस में चस्पा की गई। सूचना के आधार पर बैंक के समय परिवर्तन की जानकारी संलग्न की गई है।

👉👉👉 पुलिसकर्मी ने लात-घूंसों से की शख्स की पिटाई, लॉकडाउन तोड़ने का था आरोप.

एसडीएम या किसी अन्य सक्षम अधिकारी की अनुमति लेनी होगी तब निकलेगा बैंक से पैसा
जिले में संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जहां सारे बैंक और ग्राहक सेवा केंद्र पूरी तरह से बंद हो जाने के पश्चात लोगों को पैसे न मिल पाने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वही अब बैंक खुलने के बाद लोगों के द्वारा जमा कराए गए अपने ही खातों से पैसा निकालने के लिए एसडीएम की अनुमति लेना जरूरी होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना कफ्यू के दौरान वैवाहिक आयोजन सहित अन्य मांगलिक कार्य अथवा मृत्यु कर्म में जुड़ने वाले लोगों की संख्या सीमित कर दी गई थी वही सशर्त अनुमति लेने के बाद ही यह समारोह करने के निर्देश जारी किए गए थे। मगर अब हालात इस तरह बदल गए हैं कि आम लोगों को अपनी जमा पूंजी को बैंकों से निकालने के दौरान एसडीएम या किसी अन्य सक्षम अधिकारी की अनुमति जरूरी होगी।

Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 190 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 79 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

10 हजार की रिश्वत लेते समिति प्रबंधक को 15 सदस्यीय टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

निर्माणाधीन बांध के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!