29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमध्यप्रदेश

मुठभेड़ में पुलिस ने आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आठ लाख रुपये के एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। राज्य गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को बिरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

इसमें गिरफ्तार किए गए नक्सली की पहचान संदीप कुंजाम उर्फ लक्खू के रूप में हुई है। उस पर मध्यप्रदेश में 3 लाख और छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मिश्रा ने कहा कि सरकार प्रदेश में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार आपरेशन चला रही है और उसे सफलता भी मिल रही है।

बता दें कि पिछले माह में मध्यप्रदेश पुलिस ने नक्सलियों को हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान की आपूर्ति करने के आरोप में और दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने बताया था कि इस सिलसिले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर और हथियार व कारतूस बरामद किए थे। इससे पहले पुलिस ने सात जुलाई को बालाघाट में आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नक्सलियों को आपूर्ति किए जाने वाले गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए थे।

तीन राज्यों से आठ को गिरफ्तार किया था

पुलिस ने बताया कि इससे पहले सात जुलाई को पुलिस ने नक्सलियों को सामान की आपूर्ति करने के आरोप में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान से आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से मैगजीन, एके-47 राइफल, जिलेटिन की आठ छड़े, एक एलईडी टॉर्च, एयर पंप, कपड़े, तंबू और अन्य सामान जब्त किया था।

Related posts

उमा भारती का दर्द- शिवराज ने किया अनबोला, मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं बात

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायत चुनाव : आयोग ने मप्र सरकार को दिए ये निर्देश, 1 हफ्ते में देना होगा जवाब

MP SIDHI NEWS TEAM

11 से 31 मार्च तक जिले में रहेगी लाईफ लाईन एक्सप्रेस -कलेक्टर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!