
रतलाम : पुलिस लगातार कोविड संक्रमित मरीजों को लगने वाले स्वास्थ संबंधी उपकरणों की कालाबाजारी कर आरोपियों की धरपकड़ कर रही है. रतलाम में कोरोना काल में उपयोग होने वाले चिकित्सा उपकरणों की कालाबाजारी के मामले में यहां की पुलिस को एक और सफलता मिली है। माणक चौक पुलिस ने इसी मामले में एक राजनीतिक दल के नेता राजेश महेश्वरी को गिरफ्तार किया है, जो ऑक्सी फ्लो मीटर की कालाबाजारी कर रहा था. माणक चौक पुलिस ने दवा व्यवसायी भाजपा नेता राजेश माहेश्वरी को 2250 रुपए का ऑक्सीफ्लो मीटर 4000 रुपए में बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।यह उपकरण ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन का फ्लो नियंत्रित करने के काम आता है। पुलिस ने दुकान सील कर दी है। मामले में धोखाधड़ी सहित आपदा प्रबंधन एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। राजेश माहेश्वरी सरकार द्वारा ‘प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण पर रोक लगाने के लिए गठित समिति में अशासकीय सदस्य हैं आरोपी माहेश्वरी भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक के रूप में भी पदस्थ हैं।
👉👉👉 सरबजीत को अस्पताल से थाने ले आई ओमती पुलिस,एसआईटी कर रही पूछताछ,माइनर अटैक की जांच करेगी मेडिकल टीम.
आरोपी पार्षद चुनाव की कर रहा था तैयारी
आपको बता दें कि नेता जी शहर की सबसे बड़ी पॉश कालोनी के पदाधिकारी भी हैं। और वार्ड 36 से पार्षद के चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। और क्षेत्र में लगातार सक्रिय भी है. सोशल मीडिया पर उसके कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ फोटो भी है.
माणक चौक थाना प्रभारी ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया
माणक चौक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने मीडिया को बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी कि नाहरपुरा स्थित एक मेडिकल शॉप पर ऑक्सीफ्लो मीटर की कालाबाजारी हो रही है। इस पर सोमवार रात करीब 9.00 बजे टीम लेकर मुखबिर द्वारा बताई लोकेशन पर पहुंचे तो वहां दवा व्यवसायी राजेश माहेश्वरी की मेडिकल शॉप स्थित मिली। यहां आरोपी राजेश माहेश्वरी को निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर ऑक्सीफ्लो मीटर बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। राजेश महेश्वरी की दुकान में 7 ऑक्सी फ्लो मीटर मिले हैं जिन पर नंबर मिटा दिया गया है। पुलिस ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में राजेश माहेश्वरी को ₹2250 का ऑक्सी किलोमीटर ₹4000 में बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस ने राजेश माहेश्वरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 188, 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
👉👉👉 संकटकाल में भी गरीबों का निवाला हजम कर गए समिति प्रबंधक व सेल्समैन.
टीआई ने बताया कि एसपी के निर्देश पर टीम बनी है और आम जनता को कहा गया कि कालाबाजारी की शिकायत करें उनके साथ टीम में थाना प्रभारी अयूब खान, उप निरीक्षक निशा चौबे, प्रधान आरक्षक यूसुफ मंसूरी, आरक्षक धीरज, मुकेश, राहुल मारू आदि मौजूद है।

1 comment
[…] […]