29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

सतना के रैगांव से भाजपा विधायक जुगुल किशोर बागरी की मौत कुछ दिन पहले हुए थे संक्रमित, इलाज के दौरान भोपाल में दम तोड़ा

सतना की रैगांव विधानसभा से पांचवीं बार विधायक व भाजपा के पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी की तबियत कोरोना संक्रमित होने के बाद भोपाल में मौत हो गई। वे कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना से रिकवर होने के बाद पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम 6 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी पुष्टि उनके बड़े बेटे पुष्पराज बागरी ने की।

👉👉👉 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में पुलिस को विश्व हिन्दू परिषद के जबलपुर शहर अध्यक्ष की तलाश,राज्य सभा सांसद तन्खा ने सीबीआई जाँच की माँग की.

एक नजर में रैगांव विधायक
बता दें कि जुगुल किशोर बागरी पांचवीं बार भाजपा से विधायक बने हैं। वे 1993 में पहली, 1998 में दूसरी, 2003 में तीसरी, 2008 में लगातार चौथी बार विधायक बनकर इतिहास रचा था। हालांकि 2013 में बढ़ती उम्र को देखते हुए पार्टी ने उनकी जगह बड़े बेटे पुष्पराज बागरी को टिकट दिया था, लेकिन बसपा की उषा चौधरी से पुष्पराज हार गए थे। इसके बाद एक बार फिर बब्बा पर ही पार्टी ने भरोसा किया तो 2018 में पांचवी बार विधायक बने। वे 2003 में उमा भारती की सरकार में कैविनेट मंत्री थे, लेकिन एक लोकायुक्त के प्रकरण के कारण मंत्री पद गवांना पड़ा था।

Related posts

मध्य प्रदेश चुनाव : पंचायत आरक्षण के लिए पहली अधिसूचना आज, पहले कराए जाएंगे पंचायत चुनाव

MP SIDHI NEWS TEAM

महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आयोग ने की निंदा, मामले में पुलिस अधीक्षक ने लिया एक्शन महिला आरक्षक तथा एएसआई को किया निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी, शहडोल एवं अनूपपुर में बिना वैक्सीनेशन के दुकान नहीं खोल सकेंगे व्यापारी, कोविड प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!