कोरोना से प्रदेश के हॉस्पिटलों में बिगड़ती हालात को देखते हुए डॉक्टर द्वारा पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है I सेंट्रल मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश के हालात को देखते हुए, अस्पतालों में पुलिस तैनात किए जाएं जिससे यदि मरीज के परिजन आक्रोशित होकर डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ पर हमला करें तो उसे रोका जाए वह उससे बचा जा सके I

आपको बता दें कि आपको बता दें कि विगत दो-तीन दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं जहां कोरोना मरीज के परिजनों द्वारा हॉस्पिटल के डॉक्टर या नर्सों के साथ अभद्रता की जा रही है I कल इंदौर के चिरायु हॉस्पिटल में मरीजों के परिजन व डॉक्टरों के बीच मारपीट की घटना भी घटित हुई I वहीं आज जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा महिला एवं शिशु रोग अस्पताल में मची ऑक्सीजन की कमी से अफरातफरी के बाद मरीजों के परिजनों द्वारा डॉक्टर्स पर आक्रमण किए गए अचानक बनी ऐसी स्थिति के चलते डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ वार्ड एवं अस्पताल छोड़कर भाग गए तथा उन्होंने काम नहीं करने का फैसला लिया था I
कमलाराजा अस्पताल छोड़कर डॉक्टर ब मेडिकल स्टाफ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए जहां डीन को उन्होंने अपनी पूरी बात बताइए, डीन में उनकी बात सुनने के बाद जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों से बात किया तथा भरोसा दिलाया कि अस्पताल में पुलिस की व्यवस्था की जाएगी और थोड़ी देर बाद ही कमलाराजा अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई थी I
मंगलवार को ग्वालियर में हुई घटना ने सेंट्रल मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन को चिंता में डाल दिया है वह घटना के बाद एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में पुलिस सुरक्षा की मांग की है I
सेंट्रल मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल का कहना है कि दवा, ऑक्सीजन व स्टाफ सभी की कमी है I इसके बावजूद भी हमारे डॉक्टर मेडिकल स्टाफ जी जान लगा कर दिन रात मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं I लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखकर उन्हें अब डर लगने लगा है, कि कहीं मरीज के परिजन उन पर आक्रमण ना कर दें I इसलिए सभी अस्पतालों के गेट व वार्ड में पुलिस व्यवस्था बनाई जाए व सुरक्षा प्रदान की जाए I
