29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

कक्षा दसवीं के विद्यार्थी विशेष परीक्षा के लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सितंबर माह में आयोजित होनी  विशेष परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 14 जुलाई को जारी कक्षा दसवीं के परिणाम से असंतुष्ट या परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थी 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कक्षा दसवीं के विद्यार्थी सभी विषयों की परीक्षा या किसी विषय विशेष की परीक्षा निशुल्क दे सकते हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद बुधवार को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 10 के छात्रों का परिणाम घोषित किया गया।

इन विद्यार्थियों को जमा करना होगा सामान्य परीक्षा शुल्क

प्रवेश सूची में शामिल ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने परीक्षा फॉर्म और शुल्क नहीं भरा है या जिन्होंने परीक्षा फॉर्म भरा है किन्तु परीक्षा शुल्क नहीं जमा किया है, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर एक अगस्त से दस अगस्त के बीच परीक्षा फॉर्म और 900 रुपये बतौर सामान्य परीक्षा शुल्क भरना होगा। 

परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही माना जाएगा अंतिम परिणाम

इस परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए, परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही अंतिम माना जाएगा। इन अंकों के आधार पर ही अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष, मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 9,25,213 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 9,14,079 छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है।

मंडल को ई-मेल कर दर्ज कर सकते हैं शिकायत

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 14 जुलाई को जारी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम से संबंधित शिकायत दर्ज करने और उनके निराकरण के लिए अभ्यर्थी मंडल की ई-मेल आईडी [email protected] पर पत्र भेज सकते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आपात बैठक, ज्यादा आबादी वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन पर विचार

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के बचाव के लिए त्रि-आयामी प्रयास- मुख्यमंत्री श्री चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

8 वीं तक के स्कूल 15 जून तक बंद रखने का फैसला, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा जून तक टली……

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!