कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 25 दिन में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।कल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 3178 नए केस आए।प्रदेश में हर दिन लगभग 1 हजार सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है,अगर सक्रिय मरीजों की संख्या में इसी तरह से इजाफा होता गया तो आने वाले दिनों में अस्पतालों में साधारण मरीजों को बिस्तर भी मिलना मुश्किल हो जायेगा।
क्या हो रही है मौत के आंकड़ों में हेरा फेरी-
सरकारी स्त्रोत के अतिरिक्त कोरोना से मौत जो आंकड़ें सामने आ रहे हैं वो डराने वाले हैं, अगर सिर्फ राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां 27 मार्च लेकर 1 अप्रैल के बीच कोरोना गाइडलाइन के अनुसार 102 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है, इनमें से 55 संक्रमित राजधानी के थे लेकिन सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 6 दिन में सिर्फ 6 मौतें ही बताई जा रही है, जबकि इन पांच दिन में 55 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।इन मौतों का रिकॉर्ड भदभदा विश्रामघाट, झदा कब्रिस्तान, और सुभाष नगर विश्रामघाट में दर्ज है।कोरोना को लेकर ये चौंकाने वाली स्थिति है। जानकारी के अनुसार केवल भदभदा विश्राम घाट पर 84 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया गया जिनमें से 41 शव भोपाल के थे। लेकिन सरकारी आंकड़े की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ बुलेटिन में बताया है कि इन 6 दिनों में कोरोना से केवल 6 मौते हुई है। भोपाल में कोरोना संक्रमण के कारण हुई मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए भदभदा, सुभाष नगर और झदा कब्रिस्तान में ही अंतिम संस्कार की अनुमति है। 27 मार्च से 1 अप्रैल के बीच सुभाष नगर विश्राम घाट में 9 शवों का अंतिम संस्कार हुआ जो सभी भोपाल के थे, वहीं झदा कब्रिस्तान में 9 शव दफनाए गए जिनमें से 5 भोपाल के थे और इस तरह आंकड़ा देखें तो पाएंगे कि कुल 102 शवों का अंतिम संस्कार हुआ जिनमें से 55 तो सिर्फ राजधानी के थे।

वायरल ऑडियो में बयां कोरोना की गंभीर स्थिति-
रविवार को वायरल एक ऑडियो में भी, जोकि मोती बजाज और संदीप नाम के दो व्यक्तियों के मध्य का वार्तालाप बताया जा रहा है, उसमें मोती बजाज साफ कह रहे हैं कि रोजाना 18-19 लोगों को मौत देख रहा हूं। संदीप द्वारा ये पूछने पर कि क्या इसका मतलब आंकड़े बहुत कम है। मोती बजाज कहते हैं कि आंकड़ें गलत बताए जा रहे हैं। मोती बजाज चिरायु मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ अजय गोयनका के साले बताए जाते हैं,हालांकि एमपी सीधी न्यूज़ इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इसमें कही गई बातें गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रही थी।
एमपी सीधी न्यूज़ की अपील-
एमपी सीधी न्यूज़ सभी से अनुरोध करता है कृपया अतिआवश्यक होने पर ही बाहर निकले सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क तथा कोरोना गाइडलाइंस का पालन करे और अपना व अपनों को सुरक्षित रखें साथ ही साथ सभी से आग्रह करता है कि कोरोना का टीका अवश्य लगाए।
