36.7 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने किया जयंत मलैया का बचाव, पार्टी के निर्णय पर उठाया सवाल

उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद मचा सियासी घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी द्वारा पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस व उनके पुत्र सहित पांच लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के इस एक्शन का विरोध शुरू हो गया, पार्टी के कई निष्ठावान कार्यकर्ता इसे गलत कह रहे हैं और विरोध कर रहे हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जयंत मलैया के बचाव में उतर रहे हैं, व अपनी ही पार्टी के फैसले पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। पार्टी के नेताओं द्वारा रोज रोज नए-नए बयान आ रहे हैं। वहीं पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित नेता जयंत मलैया को नोटिस दिए जाने का खुलकर विरोध कर रहे हैं। हार के बाद जिस तरह से राहुल लोधी ने सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने अपनी हार का ठीकरा मलैया परिवार पर फोड़ा उससे भाजपा की अंदरूनी कलह सामने आ गई।

पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक अजय विश्नोई और पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के बाद अब पूर्व मंत्री कुसुम महदेले भी जयंत मलैया के बचाव में आ गई हैं उन्होंने इसे लेकर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस जारी करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया । उन्होंने पूर्व मंत्री अजय विश्नार्ड के बयान का भी समर्थन किया है । सबसे बड़ी बात यह है कि कुसुम मेहेंदले ने दमोह में उपचुनाव करावाने को ही गलत बताया कुसुम मेहेंदले ने ट्वीट किया कि जयंत मलैया जी व सिद्धार्थ मलाया पर आरोप-प्रत्यारोप कतई उचित नहीं है उप चुनाव कराना भी उचित नहीं था।

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा – “अब भाजपा के पास वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, अवमानना करने और उनकी निष्ठा पर असत्य लांछन लगाना भी शुरू हो गया है। जयन्त मलैया जी को कारण बताओ नोटिस और सिध्दार्थ की सदस्यता समाप्त करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

“पूर्व मंत्री एवं भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम महदेले ने पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बयान का समर्थन करते हुए ट्वीट किया – “अजय विश्नोई जी दमोह उपचुनाव के लिए आपने सही टिप्पणी की है।”

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री जयंत मलैया पर कार्रवाई के बाद पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सरकार से सवाल करते हुए ट्वीट किया था – “चुनाव में हार की जबावदारी क्या टिकिट बांटने वाले और चुनाव प्रभारी भी लेंगे?” अजय विश्नोई के बाद पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने ने भी पूर्व मंत्री जयंत मलैया पर की गई कार्रवाई को गलत बताय था। हिम्मत कोठरी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि – मलैया जी का परिवार जनसंघ के जमाने से काम कर रहा है। उनको नोटिस देना किसी को बलि का बकरा बनाना है।

Related posts

रीवा महाराजा पुष्पराज सिंह ने की माँग, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम मोहन राष्ट्रीय उद्यान किया जाय…

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना मरीज को इजेक्शन लगाते वक्त नर्स बोली ‘आप चंद दिनों की मेहमान’, अगले दिन ही मरीज की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्वालियर में प्रेमिका ने खुद को जिंदा जलाया!:लड़के की सगाई से खफा थी, मिलने तक नहीं आया

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!