22.5 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

वार्ड बॉय ने कोरोना मरीज महिला की ऑक्सीजन का पाइप निकालकर उसे मारने का किया प्रयास, खींच ले गए कान के टॉप्स

अस्पताल में भर्ती महिला जिसकी ऑक्सीजन पाइप निकाल दी गई

इस कोरोना काल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ग्वालियर के जिला अस्पताल मुरार में संक्रमित महिला मरीज की जान लेने की कोशिश की गई। यहां दो वार्ड बॉय ने कोविड पेशेंट महिला की ऑक्सीजन का पाइप निकालकर उसे मारने का प्रयास किया। जब महिला के बेटे ने उनको देखा, तो पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर भाग निकले।

👉👉👉पूर्व गृहमंत्री बोले जयंत मलैया को बनाया जा रहा बलि का बकरा, अटल जी को किया याद,पार्टी के कार्यशैली पर उठाए कई सवाल..

शहर के गुढ़ा निवासी 49 वर्षीय पूनम वीरे कुछ दिन से बीमार थीं। 8 दिन पहले उनका कोविड टेस्ट कराया था। इसमें वह संक्रमित निकली थीं। वायरस से उनके किडनी और लीवर में संक्रमण हो गया था। इसके बाद बेटे दीपक वीरे ने उन्हें मुरार जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया था। रविवार रात 11.15 बजे दीपक टॉयलेट के लिए गए। इसी बीच, वहां दो वार्ड बॉय राहुल और सोनू पहुंचे। जब दीपक लौटकर आया, तो देखा कि यह दोनों उसकी मां को लगे ऑक्सीजन का पाइप निकाल रहे हैं। शोर मचाते हुए दीपक ने उन्हें पकड़ा, लेकिन दोनों उसे धक्का देकर भाग गए। जब बेटा मां के पास पहुंचा, तो उनकी सांसें उखड़ने लगीं। तत्काल डॉक्टर को बुलवाकर पाइप लगवाया। दीपक देखा कि उनके कान के टॉप्स भी नहीं हैं। रात से ही वार्ड बॉय गायब हैं।

👉👉👉पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने किया जयंत मलैया का बचाव, पार्टी के निर्णय पर उठाया सवाल.

मुरार थाना में महिला का बेटा दीपक पूरी घटना बताते हुए, पुलिस अफसर डॉक्टरों से भी पूछताछ करते हुए

घटना के बाद रात को ही दीपक ने हंगामा किया, किसी तरह डॉक्टरों ने उन्हें शांत किया, लेकिन सुबह कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार सुबह पेशेंट के परिजन ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। इस पर मुरार थाना पुलिस पहुंच गई। दीपक पुलिस के साथ थाने पहुंचे और यहां पूरी बात बताई। तत्काल डॉक्टरों को जिला अस्पताल से थाने बुलवाया। पुलिस ने आरोपों पर जांच शुरू कर दी है। वॉर्ड बॉय राहुल और सोनू अभी तक नहीं मिले हैं। इसी अस्पताल में वार्ड बॉय का भाई भी कर्मचारी है, उसे पुलिस ने निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अवैध शराब और कानून व्यवस्था के संबंध में ली बैठक,अवैध शराब कारोबार में लगे व्यक्तियों के लिए कठोरतम दंड का प्रावधान किया जाएगा : मुख्यमंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

पशुधन बीमा योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू , किसानों को बड़ी राहत

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में हुआ कोरोना का महा विस्फोट……..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!