27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
अजब गजबमध्यप्रदेश

ग्वालियर में प्रेमिका ने खुद को जिंदा जलाया!:लड़के की सगाई से खफा थी, मिलने तक नहीं आया

ग्वालियर में सुसाइड का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड से खफा गर्लफ्रेंड ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की है। 44 डिग्री टेम्प्रेचर में शरीर में आग लगते ही छात्रा सड़क पर दौड़ी और गिर पड़ी। काफी देर तक वह जलती रही। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक है। बताया जाता है कि छात्रा 90% जल गई है। घटना शुक्रवार दोपहर सीपी कॉलोनी SLP कॉलेज के सामने की है।

पिंटो पार्क गोला का मंदिर स्थित सैनिक कॉलोनी में रहने वाले सतेन्द्र सिंह चौहान सरकारी टीचर हैं। उनकी बेटी सृष्टि चौहान (21) मुरार स्थित विजयाराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में BSc थर्ड ईयर की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक उसकी SLP कॉलेज में पढ़ने वाले आशीष पाठक से दोस्ती थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत कर रहे थे। दोनों ने शादी करने और जीवन भर साथ रहने की कसम खाई थी।

पेट्रोल लेकर पहुंची प्रेमी के घर

शुक्रवार दोपहर वह दो लीटर की बोतल में पेट्रोल लेकर प्रेमी के घर पहुंची। सृष्टि ने आशीष को बाहर बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद वह भड़क गई। घर से करीब 200 मीटर दूर पर SLP कॉलेज में अंदर गई। यहां खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगते ही वह कॉलेज के दूसरे नंबर के गेट से बाहर सड़क की तरफ दौड़ी और वहीं गिर पड़ी। लपटों से घिरी लड़की को देखते ही वहां आसपास लोगों ने पानी डालकर उसे बुझाया। साथ ही, उसे अस्पताल भिजवाया। पुलिस को भी सूचना दी।

बॉयफ्रेंड की सगाई से थी नाराज

छात्रा के पिता सतेन्द्र का कहना है कि बेटी ने 10 दिन पहले आशीष के बारे में बताया था। साथ ही, शादी करने का जिक्र किया था। एक दिन पहले मैं आशीष के घर पहुंचा, तो पता लगा कि उसकी तीन दिन पहले ही सगाई हुई है। उसके परिजनों ने यह भी बताया कि रिश्ता लड़के की मर्जी से ही हुआ है। यह बात उन्होंने बेटी को बताई। इसको लेकर वह नाराज हो गई। तीन दिन पहले लड़के ने बेटी को मिलने भी बुलाया था। उस समय दोनों की बहस भी हुई थी। दोपहर में थाने से फोन आया, तब मामले की सूचना मिली।

CCTV में दिख रही छात्रा

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें छात्रा हाथ में पेट्रोल की बोतल ले जाते दिख रही है। इसके बाद कॉलेज के सामने भी आग की लपटों से घिरी हुई लड़की दिख रही है। लोग आग बुझाने की कोशिश करते हैं। एएसपी शहर राजेश दंडौतिया का कहना है कि एक छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। छात्रा की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। छात्रा प्रेमी की शादी से नाराज थी।

Related posts

ट्यूशन फीस के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना कहर-मध्यप्रदेश के इन इन शहरों में लगा कर्फ्यू, शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान …..

MP SIDHI NEWS TEAM

अस्पताल की व्यवस्थाएँ चुस्त-दुरुस्त करें,तीसरी लहर के लिए विशेषज्ञों की समिति बनायें-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!