33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

न्यू गांधी चौक पर कोरोना मरीज को ले जा रही एंबुलेंस का टायर फटने से एंबुलेंस में लगी आग मौजूद पुलिसकर्मियों ने बुझाई आग

शहडोल : शहडोल के न्यू गांधी चौक में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब कोरोना मरीज को लेकर जा रही एक निजी एंबुलेंस का टायर फटने से के पहिए में चलते-चलते आग लग गई गांधी चौक में तैनात पुलिसकर्मियों ने देखा तो तत्काल एंबुलेंस को रुकवाया व एंबुलेंस में रखी अग्निशमन यंत्र व स्थानीय लोगों की मदद से आग में काबू पाया।

हम आपको बता दें कि एक निजी एंबुलेंस द्वारा करोना मरीज को अस्पताल शिफ्ट कराने ले जाया जा रहा था कि अचानक नगर के बीचो-बीच स्थित न्यू गांधी चौक में अचानक एंबुलेंस का टायर फटने से एंबुलेंस के निचले हिस्से में आग लग गई। गांधी चौक में कोरोना कर्फ्यू ड्यूटी में उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा मरीज को उतारकर आग बुझाई गई। एंबुलेंस में आग लगने की जानकारी होते ही उसमें लेटा कोरोना मरीज उठ कर एंबुलेंस से भागकर दूर खड़ा हुआ। कोरोना मरीज को उतरते देख वहां आसपास खड़े नागरिक भी भयभीत हो गए । वही तत्काल पुलिस कर्मियों द्वारा मरीज के अटेंडर को भी एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। मौजूद पुलिस टीम द्वारा एंबुलेंस में रखी अग्निशमन यंत्र और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।इस तरह सही समय पर यातायात पुलिसकर्मी की नजर एंबुलेंस के पहिए में पड़ जाने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Related posts

सिंगरौली नगर निगम के 45 वार्डों का आरक्षण हुआ तय, 23 वार्ड सामान्य

MP SIDHI NEWS TEAM

शहडोल जिले में कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) की अवधि बढ़ाई गई, 16 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे तक शहडोल जिले में कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन)

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा में महंत सीताराम दास सहित 3 पर दुष्कर्म का आरोप, CM Shivraj के निर्देश- आरोपियों को करो जमींदोज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!