27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
अजब गजब

सुहागरात के दिन दुल्हन के पेट में दर्द, दवा लेकर कमरे में लौटा दूल्हा तो उड़ गए होश

भिंड : एमपी के भिंड जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दुल्हन बनकर आई लड़की पेट में दर्द होने का बहना बनाकर घर से फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि लड़की लुटेरी दुल्हन थी। इसके बावजूद दूल्हे को उम्मीद है कि दुल्हन घर लौटकर आएगी। इसकी वजह से अभी तक उसने पुलिस में शिकायत नहीं की है।

दरअसल, भिंड जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बैरागपुरा से एक दुल्हन सुहागरात के दिन ही फरार हो गई है। यहां के मनोज सोनी ने दलाल के माध्यम से 35 हजार देकर लड़की को शादी के लिए लाया था। कुछ नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में युवक ने सात फेरे लिए थे। शादी होने के बाद युवक काफी खुश था। शादी के बाद दुल्हन को लेकर युवक घर गया था।

यह भी पढ़े- एमबीबीएस स्टूडेंट फाइनल इयर के छह छात्र खुशियां मनाने नहर गए, पैर फिसलने पर एक साथी बहा, कॉलेज में हड़कंप

पेट में दर्द
सुहागरात के दिन रात 11 बजे दुल्हन ने पति को कमरे में बोली की पेट में दर्द हो रहा है। इस पर पति ने कहा कि शायद गर्मी की वजह से ऐसा हो रहा हो। थोड़ी देर बाहर में टहल लो। दुल्हन करीब एक घंटे तक टहलती रही। वह आकर बोली कि पेट में दर्द कम नहीं हो रहा है। इसके बाद युवक ने कहा कि मैं मोहल्ले की दुकान से दर्द की दवा लेकर आता हूं।

दुल्हन फरार
वहीं, थोड़ी देर बाद जब युवक बाजार से दवा लेकर लौटा तो उसके होश उड़ गए। कमरे से दुल्हन गायब थी। उसके बाद उसने आसपास में खोजबीन की लेकिन दुल्हन का कुछ पता नहीं चल पाया। अब शर्म से युवक पुलिस में शिकायत करने भी जा रहा है। दुल्हन के बारे में भी उसे कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र कहा देश कोरोना संक्रमण सुनामी की गिरफ्त में, गरीबों को तत्काल आर्थिक मदद दी जाए

युवक जिस दलाल से लड़की खरीदा था, उससे भी अब संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि उसे उम्मीद है कि दुल्हन लौटकर आ जाएगी। गौरतलब है कि एमपी में शादी के नाम पर ठगी के ऐसे खूब मामले आते हैं। शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहकर भी दुल्हन फरार हो जाती है। पूरे एमपी में ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं, जो लोगों को चूना लगाते हैं।

Related posts

PM Kisan Samman Nidhi के 2000 रुपए पाने के लिए जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन, देखें तरीका

inishantthakur@gmail.com

दुल्हन ने पहले पति से कार रूकवाई, फिर प्रेमी के साथ बाइक पर हुई फरार

MP SIDHI NEWS TEAM

साहब मेरी पत्नी ऑनलाइन सेक्स रैकेट से जुड़ी है, पत्नी के पोर्न वीडियो इंटरनेट पर भी है,पति ने पुलिस के सामने किया खुलासा

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!