18.6 C
Madhya Pradesh
November 8, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र कहा देश कोरोना संक्रमण सुनामी की गिरफ्त में, गरीबों को तत्काल आर्थिक मदद दी जाए

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने अपनी चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि देश के अलग-अलग हिस्से में फैले वायरस की ट्रैकिंग हो और जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाए। उनके मुताबिक, इस वायरस का अनियंत्रित ढंग से प्रसारित होना न सिर्फ हमारे देश के लोगों के लिए घातक होगा, बल्कि शेष दुनिया के लिए भी होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया, ‘‘इस वायरस एवं इसके विभिन्न स्वरूपों के बारे में वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जाए। सभी नए म्यूटेशन के खिलाफ टीकों के असर का आकलन किया जाए। सभी लोगों को तेजी से टीका लगाया जाए। पारदर्शी रहा जाए और शेष दुनिया को हमारे निष्कर्षों के बारे में अवगत कराया जाए।’राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पास कोविड के खिलाफ टीकाकरण को लेकर कोई स्पष्ट रणनीति नहीं हैं और सरकार ने उसी समय इस महामारी पर विजय की घोषणा कर दी जब यह वायरस फैल रहा था.देश की समूची जनसंख्या का वैक्सीनेशन किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग इंदौर की चेतावनी कलेक्टर मनीष सिंह को नहीं हटाए तो शुक्रवार से काम बंद

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि कोरोना म्यूटेशन को लगातार ट्रैक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं फिर से आपको पत्र लिखने के लिए विवश हूं क्योंकि देश कोरोना संक्रमण सुनामी की चपेट में है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के अनियंत्रित संक्रमण का असर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पड़ा है ।राहुल गांधी ने पत्र में यह आरोप भी लगाया है कि भारत सरकार की विफलता के कारण एक बार फिर देश लॉकडाउन की स्थिति में आ गया है इस स्थिति में गरीबों का तत्काल आर्थिक मदद की जाए ताकि उन्हें पिछले साल जैसे हालात से ना गुजरना पड़े ।

ऑक्सीजन पर SC का केंद्र को आदेश:दिल्ली को रोज 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देनी होगी; हमें सख्त कदम उठाने को मजबूर न करें

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के हर छह लोगों में से एक व्यक्ति भारतीय है. इस महामारी से अब यही पता चला है कि हमारा आकार, आनुवांशिक विविधता और जटिलता से भारत में इस वायरस के लिए बहुत ही अनुकूल माहौल मिलता है कि वह अपने स्वरूप बदले तथा अधिक खतरनाक स्वरूप में सामने आए. मुझे डर इस बात का है कि जिस ‘डबल म्यूटेंट’ और ‘ट्रिपल म्यूटेंट’ को हम देख रहे हैं, वह शुरुआत भर हो सकती है.”राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इस स्थिति में गरीब लोगों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ खाद्य सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाय ताकि इस कुरौना वायरस जैसी महामारी के दौर में भी गरीबों को परेशानी से बचाया जा सके।

Related posts

अवैध रेत तस्करी ऑडियो वायरल के मामले में आरक्षक हुआ सस्पेंड,टीआई को शौकज नोटिस की गई जारी, डीएसपी रैंक के अधिकारी जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट…

MP SIDHI NEWS TEAM

दमोह में करारी हार के बाद राहुल लोधी ने हार का ठीकरा फोड़ा मलैया परिवार पर, शिवराज से कार्रवाई की मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर से विभिन्न रूटों पर संचालित रीवा इंटरसिटी सहित 6 स्पेशल ट्रेनों का संचालन निरस्त

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!