23.8 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

एमबीबीएस स्टूडेंट फाइनल इयर के छह छात्र खुशियां मनाने नहर गए, पैर फिसलने पर एक साथी बहा, कॉलेज में हड़कंप

 रीवा के सिलपरा नहर में बहा एमबीबीएस का छात्र फाइनल सेमेस्टर खत्म होने के बाद पिकनिक मनाने गए थे ।

रीवा : अपने दोस्तों के साथ सिलपरा नहर में पिकनिक मनाने आए एमबीबीएस छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया है। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस फाइनल इयर का छात्र नहर में बह गया है। पैर फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ है। होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आज आखिकार शव को बाहर निकाल लिया है। घटना गुरुवार शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि एमबीबीएस फाइन इयर के छात्र यहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। इनमें से एक छात्र पानी में बह गया। साथ आए दोस्तों को लगा कि वह तैरना जानता होगा, इसलिए पानी के साथआगे की ओर जा रहा है। वह, देखते ही देखते आखों से ओझल हो गया तो आनन फानन में डायल 100 सहित बिछिया पुलिस को सूचना दी गई। छात्रों की सूचना पर एनडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची।

यह भी पढ़े- बाजार बंद करवाने पहुंची पुलिस को दुकानदारों ने पीट दिया, भारी बवाल का वीडियो वायरल

गुरुवार शाम से ही वहां सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया। एक किलोमीटर के एरिया में सर्च ऑपरेशन के बाद आज दोपहर में छात्र का शव मिला है। छात्र का नाम रौनक भंडारी है। घटना के बाद से मेडिकल कॉलेज के छात्र दहशत में हैं।

यह भी पढ़े-इंदौर में कलेक्टर से सुलह, काम पर लौटे डॉक्टर्स,कलेक्टर बोले- डॉ. पूर्णिमा अच्छा काम करती हैं, मेरी बात बुरी लगी तो खेद जताता हूं

तहसीलदार यतीश शुक्ला ने बताया कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र डॉ. रौनक भंडारी निवासी खरगोन सहित छह छात्र गुरुवार की शाम सिलपरा नगर में नहाने के लिए आए थे। तभी शाम साढ़े 6 बजे रौनक भंडारी नहर में नहाते हुए बह गया।

Related posts

रीवा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले महंत को सिंगरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

आकांक्षा योजना से जन-जातीय वर्ग के 346 विद्यार्थियों को मिली सफलता

VIKASH KUMAR DWIVEDI

एनसीएल के अमलोरी प्रोजेक्ट में सीबीआई का छापा मचा हड़कंप…….

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

खुली जननी सुरक्षा की पोल 108 एंबुलेंस नहीं मिलने से जंगल में ही गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, May 9, 2021 at 1:13 pm

[…] यह भी पढ़े- एमबीबीएस स्टूडेंट फाइनल इयर के छह छात्र खुशियां मनाने नहर गए, पैर फिसलने पर एक साथी बहा, कॉलेज में हड़कंप. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!