27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
अजब गजबमध्यप्रदेश

साहब मेरी पत्नी ऑनलाइन सेक्स रैकेट से जुड़ी है, पत्नी के पोर्न वीडियो इंटरनेट पर भी है,पति ने पुलिस के सामने किया खुलासा

ग्वालियर। घटना मंगलवार दोपहर एसपी ऑफिस की है। पति ने कहा कि जब उसने पत्नी का मोबाइल खोलकर देखा तो उसकी कई लोगों के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखे। इसके पश्चात मेरी पत्नी अपने मायके चली गई है। अब वहां से धंधा कर रही है। पति ने कहा है कि उसकी पत्नी को इस ऑनलाइन सेक्स रैकेट से बाहर निकाला जाए और उसके बाद वापस लाया जाए। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए एएसपी क्राइम राजेश डंडौतिया ने साइबर सेल को पड़ताल के लिए लगा दिया है।

यह है पूरा मामला

शहर के गुढ़ा निवासी 40 वर्षीय साजन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह मजदूर है। उसकी शादी को 12 साल हो चुके हैं। उसकी पत्नी 32 वर्षीय रजनी (बदला हुआ नाम) घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण किरार कॉलोनी में किसी रंधावा कौरव व नर्मदा कौरव के यहां काम पर जाती थी। यहीं उसकी पत्नी को सेक्स रैकेट के जाल में फंसाया गया। साजन ने वीरेन्द्र गुप्ता, रंधावा व नर्मदा कौरव के नाम लेकर खुलकर आरोप लगाया है कि यह लोग ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाते हैं।

करीब 3 महीने पहले जब उसने एक दिन पत्नी का मोबाइल खोलकर देखा तो उसके मोबाइल से पोर्न VIDEO कांड का खुलासा हुआ। साजन ने देखा कि पत्नी के मोबाइल में उसके ही अन्य लड़कों और लड़कियों के साथ अपत्तिजनक VIDEO हैं। इस पर सवाल जवाब किया तो पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई। तीन महीने से वह मायके में हैं। पति ने पुलिस अफसरों को यह भी बताया है कि उसकी पत्नी मायके से भी देह व्यापार कर रही है।

यह भी लगाया आरोप

युवक ने पुलिस अफसरों को इंटरनेट से निकालकर काफी सारे वीडियो दिए हैं जिसमें उसकी पत्नी के साथ अन्य लोग अपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन सेक्स रैकेट के कुछ वेबसाइट व लिंक भी दिए हैं जो रंधावा के नाम से चलते हैं। जिन तीन लोगों पर उसने आरोप लगाए हैं वही पूरे रैकेट को चला रहे हैं।

पत्नी को वापस लाने की मांग

पीड़ित पति ने पुलिस अफसरों से मांग की है कि वह उसकी पत्नी को वापस लेकर आए। किसी भी तरह इस गंदे धंधे से बाहर निकालकर उसे वापस उसके पास सौंप दें। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी अपनी मर्जी से देह व्यापार के धंधे में नहीं गई है। उसकी मजदूरी का फायदा उठाकर उसका शोषण किया गया है। किसी भी तरह उसे इस जाल से बाहर निकालकर उसके पास लाया जाए। वह आज भी अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है।

Related posts

क्रूरता : सरपंच पति ने आपसी रंजिश के चलते युवक का धारदार हथियार से काट दिए दोनों हाथ,जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

MP SIDHI NEWS TEAM

ओपन बुक पैटर्न पर प्री-बोर्ड परीक्षा! तय समय पर जमा होगी कॉपी, जानें नया शेड्यूल

MP SIDHI NEWS TEAM

लापरवाही पर कमिश्नर का बड़ा एक्शन, प्रिंसिपल-इंचार्ज और परीक्षा प्रभारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!