29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अब इटारसी में स्कॉर्पियो वाले मैडम का हाई वोल्टेज ड्रामा, मैडम एसडीएम-तहसीलदार के ऊपर भड़की..

कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर जनता को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए हर जगह लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू लगाया हुआ है। वही इसका पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी सड़कों पर है। जिसके कारण कई बार पुलिस को ऐसे लोगों से भी जूझना पड़ता है । जो जरा से सवाल पर अक्सर अपना आपा खो देते हैं । आज ऐसा ही कुछ वाक्य आज इटारसी से सामने आया है,जहां प्रशासन द्वारा सवाल पूछने पर एक महिला इतनी आग बबूला हो गई कि उसने एसडीएम और तहसीलदार को खरी खोटी सुना दी। जिसके बाद उसका खामियाजा भी उस महिला को भुगतना पड़ा।

यह भी पढ़े- सुहागरात के दिन दुल्हन के पेट में दर्द, दवा लेकर कमरे में लौटा दूल्हा तो उड़ गए होश

दरअसल; इटारसी के रेलवे स्टेशन के सामने प्रशासन और पुलिस टीम रोको टोको अभियान के तहत सड़क पर निकलने वालों से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान स्कार्पियो कार में सवार महिला को एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी और तहसीलदार पूनम साहू ने रोका तो महिला आगबबूला हो गई, और एसडीएम,तहसीलदार से बदतमीजी से बात करते हुए भड़क उठी। करीब 20 मिनिट तक महिला का ड्रामा चलता रहा, जिसके बाद एसडीएम ने महिला को थाने भेजकर चालानी कार्यवाही की।

यह भी पढ़े- दमोह में हार पर भाजपा सख्त, पांच मंडल अध्यक्ष और सिद्धार्थ मलैया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित,जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस

जानकारी के अनुसार शहर की एलकेजी कालोनी में रहने वाली महिला अपने बेटे के साथ शहर के भृमण पर निकली थी। महिला स्कॉर्पियो कार में सवार थी और वाहन चेकिंग के दौरान एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी और तहसीलदार पूनम साहू ने महिला को रोककर पूछताछ की।जिसके बाद महिला ने दोनों अधिकारियों को टायर में हवा भरने की बात कहते हुए आग बबूला हो उठी। जब तक एसडीएम कुछ समझते महिला उनपर भी भड़क उठी और उनको प्रशासन का क्या काम है इसका पाठ सीखने लगी । महिला ने तहसीलदार पूनम साहू से भी जमकर बतमीजी की। करीब 20 मिनिट तक महिला सड़क पर हंगामा करती रही। वही बाद में एसडीएम ने पुलिस जवानों के साथ महिला को थाने पहुंचाया। जहां पुलिस ने महिला के ऊपर चालानी कार्यवाही की। उसके बाद महिला को दोनों अधिकारियों ने समझाइस देकर छोड़ दिया।

Related posts

सीधी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेगे नाम रोशन – अजय सिंह राहुल

MP SIDHI NEWS TEAM

तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने दी मंत्रियों को समझाइश,ट्रांसफर में टंटे मत करना

MP SIDHI NEWS TEAM

लोक सेवा आयोग (PSC) की 18 अप्रैल को होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!